July 26, 2026

कराची एयरपोर्ट पर बड़ा धमाका, दो चीनी नागरिकों की मौत से चीन भड़का, BLA ने ली हमले की जिम्मेदारी 

Picsart_24-10-07_09-08-55-393.jpg

Karachi Airport Blast: कराची एयरपोर्ट के बाहर रविवार को बड़ा धमाका हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और कम से कम आठ लोग घायल हो गए। सूत्रों के मुताबिक, बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने इस ब्लास्ट को अंजाम दिया, जिसमें जान गंवाने वाले दोनों लोग चीनी नागरिक हैं। वहीं घायलों में कई पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं। इस धमाके को लेकर पाकिस्तान स्थित चीनी दूतावास ने बयान जारी करके अपनी नाराजगी जताई है और पाकिस्तान को चीनी प्रोजेक्ट और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की सख्त हिदायत दी है। चीनी दूतावास ने इसके साथ ही पाकिस्तान में रह रहे चीनी नागरिकों और चल रही परियोजनाओं से जुड़े लोगों को अलर्ट रहने, स्थानीय लोगों पर करीबी नजर रखने को कहा है।

जानकारी के अनुसार, हमला रविवार रात करीब 11 बजे हुआ, जब पोर्ट कासिम इलेक्ट्रिक पावर कंपनी के एक काफिले पर जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास आतंकवादियों ने हमला किया। जिसमें दो चीनी कर्मियों की मौत हो गई, एक चीनी कर्मी घायल हो गया और पाकिस्तानी पक्ष में कई लोग भी हताहत हुए हैं। इस हमले की जिम्मेदारी प्रतिबंधित संगठन बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने सोशल मीडिया पर ली है, हालांकि पाकिस्तानी अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

ख़बर को शेयर करें।