July 26, 2026

पारिवारिक विवाद में महिला ने कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या का प्रयास

1200-900-17700645-166-17700645-1675855693568.jpg

रोहित रंजन

रमना(गढ़वा):- थाना क्षेत्र के बहियार कला गांव निवासी अमलेश राम की पत्नी पुष्पा कुमारी ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। महिला की स्थिति बिगड़ने के बाद परिजनों ने आनन फानन में 108 एंबुलेंस की मदद से सदर अस्पताल गढ़वा ले गए। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार, पुष्पा का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिससे आहत होकर उसने चूहे मारने की दवा खा ली।

ख़बर को शेयर करें।