रांची

रांची में राष्ट्रपति के काफिले में घुसा स्कूटी सवार! रांची पुलिस ने दी सफाई

ख़बर को शेयर करें

रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रविवार शाम तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर रांची पहुंचीं। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उनका काफिला लोक भवन की ओर रवाना हुआ। इस दौरान शहर के किशोरगंज इलाके में राष्ट्रपति के काफिले के गुजरने के कुछ देर बाद सड़क पर एक स्कूटी दिखाई दी, जिसे मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तुरंत रोक लिया। इस दृश्य को देखकर प्रथम दृष्टया सुरक्षा व्यवस्था में चूक की आशंका जताई जाने लगी। हालांकि, इस मामले पर रांची पुलिस ने स्थिति स्पष्ट करते हुए एक आधिकारिक संदेश जारी किया है और बताया है कि सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं हुई थी।

पुलिस ने दी सफाई

रांची पुलिस का कहना है कि राष्ट्रपति की सुरक्षा में चूक की बात आधारहीन है। जब राष्ट्रपति महोदया, महामहिम राज्यपाल और माननीय मुख्यमंत्री का कारकेड काफी दूर निकल चुका था तथा उसके बाद एयरपोर्ट पर प्रतिनियुक्त पदाधिकारी अपनी ड्यूटी से वापस लौट रहे थे तब पीछे पीछे एक स्कूटी सवार भी सड़क पर दिखता है जिसे प्रतिनियुक्त पुलिस कर्मी द्वारा एहतियातन रोका गया। जांचोपरांत यह पाया गया कि वह विशेष शाखा का पुलिस कर्मी था जो आसूचना संकलन हेतु एयरपोर्ट पर प्रतिनियुक्त था तथा वो भी अन्य पदाधिकारियों की भांति अपने गंतव्य तक जा रहा था।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।