
बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले में पिंड्राजोरा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में बीयर बरामद की है। पुलिस ने एक सफेद रंग की महिंद्रा XUV 500 से कुल 45 कार्टून में 1080 कैन HAYWARDS 5000 बीयर जब्त की है। वाहन का पंजीकरण नंबर WB02AA 5500 बताया गया है।
पुलिस के अनुसार, 7 सितंबर 2026 को करीब 3:50 बजे थाना प्रभारी को गुप्त सूचना मिली थी कि पुरुलिया (पश्चिम बंगाल) से पिंड्राजोरा के रास्ते चास की ओर जा रही उक्त XUV में भारी मात्रा में अवैध शराब ले जाई जा रही है।
सूचना मिलते ही पिंड्राजोरा थाना की गश्ती टीम को वाहन जांच का निर्देश दिया गया। इसके बाद पु०अ०नि० दिलीप टुडू के नेतृत्व में सशस्त्र बल के सहयोग से चास कॉलेज के पास विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया।
चेकिंग से बचकर भागा वाहन, पीछा कर पकड़ा
पुलिस के मुताबिक, संदिग्ध XUV चेक नाका को चकमा देकर भाग निकली। इसके बाद गश्ती दल ने वाहन का पीछा किया और सेक्टर-12 थाना क्षेत्र के बिरसा बसा के पास उसे पकड़ लिया। हालांकि, वाहन में सवार चालक और उसका एक सहयोगी मौके से फरार होने में सफल रहे।
वाहन की तलाशी लेने पर उसके अंदर 45 कार्टून HAYWARDS 5000 कैन बीयर मिली। प्रत्येक कार्टून में 24 कैन थे। इस तरह कुल 1080 कैन बीयर पुलिस ने बरामद कर विधिवत जब्त कर ली।
वाहन मालिक समेत तीन लोगों पर केस
पुलिस ने बरामद XUV को भी जब्त कर लिया है। मामले में वाहन मालिक, चालक और चालक के साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ पिंड्राजोरा थाना कांड संख्या 109/26, दिनांक 7 सितंबर 2026 के तहत धारा 274/275/3(5) BNS 2023 और 47(A) Excise Act 1915 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जब्त सामान:
सफेद रंग की महिंद्रा XUV 500, नंबर WB02AA 5500
45 कार्टून HAYWARDS 5000 कैन बीयर
कुल 1080 कैन बीयर
कार्रवाई में पिंड्राजोरा थाना के सह थाना प्रभारी रवि कुमार, पु०अ०नि० दिलीप टुडू, आ0/1342 दीपक कुमार महतो, आ0/396 दिलीप विश्वकर्मा और गृहरक्षक चालक 313 चंदन कुमार शामिल रहे।





