---Advertisement---

पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह को बड़ी राहत, पटना HC ने AK-47 केस में किया बरी

On: August 14, 2024 9:57 AM
---Advertisement---

पटना: मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह को बड़ी राहत मिली है। पटना हाईकोर्ट ने AK-47 और घर से बुलेट प्रूफ जैकेट मिलने के केस में उन्हें बरी कर दिया है। पूर्व विधायक के खिलाफ अब एक भी केस पेंडिंग नहीं है। वे आज या गुरुवार को जेल से बाहर निकल सकते हैं। अनंत सिंह मोकामा से लगातार चौथी बार विधायक बने थे, दोषी ठहराए जाने के बाद उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

इस मामले में सिविल कोर्ट ने सजा सुनाई थी, इसी मामले में अनंत सिंह जेल में बंद थे। इस फैसले को लेकर अनंत सिंह ने हाई कोर्ट का रुख किया था वहीं, अब इस मामले में पटना हाई कोर्ट ने उन्हें साक्ष्य के अभाव में बरी किया है। इससे पहले अनंत सिंह मई महीने में 15 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आए थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now