Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन समेत अन्य देशों को एक और बड़ा झटका दिया है। ट्रंप ने दुनिया के सभी देशों के लिए मदद का दरवाजा पूरी तरह बंद कर दिया है। इससे पूरी यूक्रेन समेत अन्य देशों में खलबली मच गई है। अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने मानवीय खाद्य कार्यक्रमों और इजरायल व मिस्र को मिलने वाली सैन्य सहायता को छोड़कर बाकी दुनियाभर में लगभग सभी विदेशी सहायता कार्यक्रमों को दी जाने वाली आर्थिक मदद पर रोक लगा दी है।
ट्रंप के मंत्रालय के इस आदेश के बाद दुनियाभर में स्वास्थ्य, शिक्षा, विकास, रोजगार प्रशिक्षण और अन्य कार्यों से जुड़ीं अनगिनत परियोजनाएं रुकने का खतरा बढ़ गया है। अमेरिका इन विदेशी परियोजनाओं के लिए सबसे ज्यादा मदद मुहैया कराता है। अमेरिका का ये फैसला अमेरिकी विदेश नीति में एक बड़े बदलाव को दिखा रहा है। जो अमेरिका के उन देशों से संबंधों की प्राथमिकताओं को भी दिखा रहा है। इस फैसले से अमेरिका पर विकास से लेकर सैन्य सहायता के लिए निर्भर देशों पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ सकता है।