---Advertisement---

एसीबी टीम को मिली बड़ी सफलता, लिपिक क्लर्क को 1.40 लाख रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा…

On: August 3, 2023 2:33 PM
---Advertisement---

चक्रधरपुर : बीते बुधवार को एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नआरईओ विकास विभाग चक्रधरपुर कार्यालय में लेखा लिपिक क्लर्क को 1.40 लाख रुपए लेते एसीबी की टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि पूर्व में मनोहरपुर में डुबली पंचायत के गांव गोपटोला में देवेंद्र मांझी चौके से मदन गोप के घर तक पीसीसी पथ निर्माण का कार्य करना था। इसके लिए टेंडर भी हुआ, लेकिन किसी कारणवश एग्रीमेंट नहीं हुआ। जिसके कारण एग्रीमेंट के लिए ठेकेदार अविनाश कुमार सिरका से 1.40 लाख घुस मांगा गया था। जब उन्होंने देने में असमर्थता जाहिर की तो विभाग के लोगों ने उन पर दबाव बनाया और कहा कि जब तक पैसा नहीं देंगे तब तक एग्रीमेंट नहीं होगा।

इसके बाद ठेकेदार ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग जमशेदपुर में की। शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने एक टीम का गठन किया और ठेकेदार द्वारा चक्रधरपुर आरईओ के लेखा लिपिक क्लर्क सरोज कुमार को 1.40 लाख घूस देते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद उसे जमशेदपुर लाया गया जहां उससे पूछताछ हो रही है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी पर झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य का तीखा हमला, बोले चुनाव प्रभावित करने के लिए मीट भात और बांटें पैसे

समाजसेवी शैलेंद्र सिंह और पसस सुनील गुप्ता ने मंत्री दीपिका सिंह पांडे को किया सम्मानित, 2 मार्च को समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

जामताड़ा: चाय नाश्ते की दुकान में युवक के मुंह में नकाबपोश अपराधियों ने तीन गोली मारी, मौत, मची सनसनी

बोकारो/दुमका:मातृभाषा दिवस पर ASA की आदिवासी भाषाओं को बचाने,संरक्षित करने की मांग,राष्ट्रपति को मांग पत्र

जमशेदपुर: कैरव गांधी चर्चित अपहरण कांड में सरगना फरार,5 चेले गिरफ्तार, सलाखों के पीछे

जमशेदपुर: टेल्को संगत ने बोले सो निहाल सत श्री अकाल के साथ सरदार बलविंदर सिंह को फिर एक बार प्रधान की हरी झंडी