---Advertisement---

रांची पुलिस को बड़ी सफलता, TSPC कमांडर दिवाकर गंझू दस्ते के 3 उग्रवादी गिरफ्तार

On: August 12, 2024 2:47 AM
---Advertisement---

Ranchi: झारखंड में नक्सलवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। टीएसपीसी (TSPC) उग्रवादी संगठन के तीन उग्रवादियों को बुढ़मू थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तार उग्रवादी कमांडर दिवाकर गंझू उर्फ प्रताप जी दस्ते के सक्रिय सदस्य हैं।

वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि दामोदर नदी के पास बड़कागांव, बुढ़मू थाना की सीमा पर स्थित छापर बालू घाट में पैसा उगाही को लेकर दो पक्षों की मारपीट की घटना में शामिल टीएसपीसी कमांडर दिवाकर गंजू के दस्ते के तीन -चार सक्रिय सदस्य गांव पहुंचे हुए हैं और किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद त्वरित कार्रवाई की गई और खलारी डीएसपी के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी दल ने तीन सदस्य – अजीत सोरेन, आकाश लोहरा, और सुमित लहरी को छापर गांव से गिरफ्तार किया गया। इनके पास से लेवी मांगने में प्रयुक्त कई मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड राज्यसभा चुनाव में नया बवाल! कांग्रेस का विधानसभा घेराव, परिमल नाथवाणी के नामांकन पर उठे बड़े सवाल

झारखंड की राजधानी में शर्मनाक वारदात, घर में अकेली युवती को अगवा कर गैंगरेप!मची सनसनी

एसआईपी में निवेश तो बढ़ा, पर रजिस्ट्रेशन के रुझान जता रहे निवेशकों की सतर्कता

झारखंड राज्यसभा चुनाव: दो सीटों पर सियासी संग्राम तेज, सत्ता पक्ष-विपक्ष में जोरदार शक्ति परीक्षण

रांची:इलाज के दौरान सचिवालय महिला कर्मी की मौत,सेंटेविटा अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, लाश के साथ विधानसभा में बैठे कर्मी

प्रदेश में बकरीद शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए डीजीपी तदाशा मिश्रा ने तमाम अफसरों के साथ की बैठक,बोली!