---Advertisement---

रांची पुलिस को बड़ी कामयाबी, रामगढ़ के चितरपुर में मिले अंश और अंशिका; 2 गिरफ्तार

On: January 14, 2026 10:25 AM
---Advertisement---

रांची: रांची पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित मौसीबाड़ी खटाल से 2 जनवरी को लापता हुए दो मासूम भाई-बहन अंश और अंशिका को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। दोनों बच्चों की बरामदगी रामगढ़ जिले के चितरपुर इलाके से की गई है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।


जानकारी के अनुसार, दोनों मासूम 2 जनवरी की दोपहर करीब तीन बजे घर से कुछ सामान लेने के लिए निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। परिजनों ने पहले अपने स्तर से बच्चों की तलाश की और आसपास के इलाकों में खोजबीन की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो धुर्वा थाना में दोनों की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई।


शिकायत मिलते ही रांची पुलिस ने बच्चों की तलाश के लिए व्यापक अभियान शुरू किया। लेकिन तीन-चार दिन बीत जाने के बावजूद जब अंश और अंशिका का कोई पता नहीं चला, तो परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। इसके बाद परिजन धुर्वा थाना क्षेत्र में धरने पर बैठ गए और रविवार को धुर्वा बंद का भी आह्वान किया गया।


मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची पुलिस ने बच्चों की सूचना देने वाले के लिए चार लाख रुपये के इनाम की घोषणा की। साथ ही गंतव्य केयर फाउंडेशन नामक एनजीओ के सहयोग से पोस्टर अभियान चलाया गया, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक बच्चों की जानकारी पहुंचाई जा सके।


एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर पुलिस की कई टीमें गठित की गईं। जांच के दौरान 5000 से अधिक मोबाइल नंबरों के कॉल डिटेल्स खंगाले गए और लगभग 2000 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की गहन जांच की गई। लगातार तकनीकी और मैनुअल इनपुट के आधार पर पुलिस आखिरकार बच्चों तक पहुंचने में सफल रही।


पुलिस की कड़ी मेहनत और सतर्कता का ही नतीजा रहा कि 13 दिनों बाद दोनों मासूमों को रामगढ़ के चितरपुर से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। बच्चों के मिलते ही परिजनों ने राहत की सांस ली और रांची पुलिस की सराहना की।


फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बच्चों को क्यों और किस उद्देश्य से वहां ले जाया गया था। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड राज्यसभा चुनाव में नया बवाल! कांग्रेस का विधानसभा घेराव, परिमल नाथवाणी के नामांकन पर उठे बड़े सवाल

झारखंड की राजधानी में शर्मनाक वारदात, घर में अकेली युवती को अगवा कर गैंगरेप!मची सनसनी

एसआईपी में निवेश तो बढ़ा, पर रजिस्ट्रेशन के रुझान जता रहे निवेशकों की सतर्कता

झारखंड राज्यसभा चुनाव: दो सीटों पर सियासी संग्राम तेज, सत्ता पक्ष-विपक्ष में जोरदार शक्ति परीक्षण

रांची:इलाज के दौरान सचिवालय महिला कर्मी की मौत,सेंटेविटा अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, लाश के साथ विधानसभा में बैठे कर्मी

प्रदेश में बकरीद शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए डीजीपी तदाशा मिश्रा ने तमाम अफसरों के साथ की बैठक,बोली!