---Advertisement---

झारखंड:मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों के लिए बड़ी अपडेट, इस जिले के बाद खटाखट ₹5000 आएंगे फटाफट

On: June 11, 2026 4:47 PM
---Advertisement---

रांची:झारखंड की लाखों महिलाओं को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की बकाया किस्तों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। पलामू जिले में हाल ही में योजना की 21वीं और 22वीं किस्त की राशि लाभुकों के खातों में भेजी जा चुकी है। इसके बाद राज्य के अन्य जिलों की महिलाओं को भी जल्द दो किस्तों का भुगतान किए जाने की तैयारी तेज हो गई है।
सूत्रों के अनुसार, विभिन्न जिलों में किस्त वितरण के लिए विभाग की ओर से आवश्यक राशि जारी कर दी गई है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि अगले कुछ दिनों के भीतर शेष जिलों की पात्र महिलाओं के बैंक खातों में भी डीबीटी (DBT) के माध्यम से 5000 रुपये ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।
दरअसल, मार्च माह के बाद से कई लाभुक महिलाओं को योजना की राशि नहीं मिली थी, जिसके कारण अप्रैल और मई महीने की किस्तें लंबित थीं। अब सरकार इन दोनों महीनों की राशि एक साथ जारी करने जा रही है, जिससे महिलाओं को आर्थिक रूप से बड़ी राहत मिलने की संभावना है।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत राज्य की 56 लाख से अधिक महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की सम्मान राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाती है। यह राशि महिलाओं को घरेलू खर्च, बच्चों की जरूरतों और अन्य आवश्यक कार्यों में आर्थिक सहयोग प्रदान करती है।
किन महिलाओं को मिलेगा 5000 रुपये का लाभ?
जिन लाभुकों को मार्च माह की किस्त अप्रैल में 2500 रुपये के रूप में प्राप्त हुई थी, उन्हें अब अप्रैल और मई महीने की दो किस्तें एक साथ दी जाएंगी। यानी पात्र महिलाओं के खाते में कुल 5000 रुपये भेजे जाएंगे।
हालांकि, इसके लिए लाभुक का बैंक खाता आधार से लिंक होना जरूरी है और ई-केवाईसी व सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए। विभाग का कहना है कि यदि किसी पात्र महिला के खाते में अभी तक राशि नहीं पहुंची है तो चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, जल्द ही भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now