---Advertisement---

बोकारो के आस्था ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा, 6 आरोपियों को बिहार STF ने पकड़ा

On: June 24, 2025 8:46 AM
---Advertisement---

पटना: बिहार पुलिस की एसटीएफ ने बोकारो जिले के चास क्षेत्र स्थित आस्था ज्वेलर्स लूटकांड का उद्भेदन कर लिया है। लूट के छह आरोपितों को एसटीएफ ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से लूट की सोने की 23 अंगूठी, छह सोने का मंगल सूत्र, एक सोने का ब्रेसलेट, 13820 रुपये नकद और एक कार बरामद हुई है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में पटना सिटी का राहुल पटेल उर्फ डायमंड, बेतिया कुमारबाग का रौशन सिंह, वैशाली नगर का नितेश तिवारी, मोतिहारी केसरिया का आदित्य राज, मोतिहारी का प्रिंस कुमार सुमन और मुसाफिर हवारी शामिल हैं। इनमें से चार को पटना जिले के आलमगंज थाना क्षेत्र से जबकि दो की गिरफ्तारी मोतिहारी जिले के छपवा इलाके से हुई है।

चास थाना क्षेत्र के बाईपास रोड स्थित आस्था ज्वेलर्स में सोमवार की शाम बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया था। चार अपराधियों ने दुकान में घुसकर पांच करोड़ के जेवर समेत नगद लूट लिए थे। घटना के बाद दो बाइकों से अपराधी टाटा-धनबाद हाइवे की ओर भाग गए थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

चास:आदिवासी सेंगेल अभियान संताल विद्रोह के 171 वां हूल दिवस संकल्प दिवस के रुप में मनाया

बोकारो:ट्रेजरी घोटाले में एक और खुलासा, एसपी ऑफिस के एकाउंट विभाग में तैनात ASI अशोक भंडारी के खाते में भेजे 50 लाख, गिरफ्तार

बोकारो झामुमो जिलाध्यक्ष रतनलाल मांझी का पत्नी के किसी व्यक्ति से संबंध का आरोप निराधार गलत बेबुनियाद:आदिवासी संताल समाज

बोकारो:28 पुलिस कर्मियों के सस्पेंशन ऑर्डर पर एसपी को पुलिस एसोसिएशन की चुनौती

बोकारो: रामनवमी जुलूस के दौरान हादसा, हाई टेंशन तार की चपेट में आने से 7 लोग झुलसे

बोकारो में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, पथराव और आगजनी; पुलिस के साथ गया चश्मदीद लापता, इलाके में तनाव