---Advertisement---

तेज गति से आ रही बाइक पेड़ से टकराई दो सगे भाई की मौत

On: June 18, 2023 1:50 AM
---Advertisement---

सिल्ली: सिल्ली थाना क्षेत्र के हेंसाडीह गांव निवासी शंकर नायक के पुत्र शांति नायक (23) व योगेश्वर नायक (20) का शनिवार को सड़क दुघर्टना में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दोनों सगे भाई शाम 4 बजे करीब शादी की कार्ड छपवाने के लिए सिल्ली जा रहे थे इसी दौरान रांची पुरुलिया पथ पर हड़वाडीह के समीप तेज गति से आ रही बाईक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। इधर घटना की सुचना पाकर पुर्व मुखिया डबलु महली घटना स्थल पर पहुंचे एवं स्थानीय लोगों की मदत से 108 एम्बुलेंस से दोनों घायलों को सिल्ली अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने शांति नायक को मृत घोषित कर दिया वहीं योगेश्वर नायक को बेहतर इलाज के लिए रांची भेज दिया जिसका रास्ते में ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मृतक योगेश्वर नायक का आगामी 27 जून को शादी थी एवं निमंत्रण कार्ड घट जाने के कारण दो बारा कार्ड छपवाने सिल्ली जा रहा था इसी दौरान दुर्घटना घटी। सिल्ली पुलिस ने बताया कि यूडी केस दर्ज कर दोनों शवों को थाना परिसर में रखा है जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

महिलाओं की हो गई बल्ले-बल्ले! मंईयां सम्मान योजना को लेकर आ गया बड़ा अपडेट

ट्रंप को बहुत बड़ा झटका,US सुप्रीम कोर्ट ने कहा,राष्ट्रपति को टैरिफ लगाने का कोई पावर नहीं,सभी देशों को लौटाने होंगे पैसे

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में जुगसलाई पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज,बोले विजयी बनाएं,यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा

जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए चुनें सच्चे प्रत्याशी : दीपक अग्रवाल रामूका

पलामू में ACB का बड़ा एक्शन, रोजगार सेवक 6000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

AI समिट को बदनाम करने की साजिश! भारत मंडपम में कांग्रेस का शर्टलेस हंगामा, नारेबाजी