जमशेदपुर

गदड़ा:ड्यूटी से लौटते संतोष को 2-2 पिस्टल का भय दिखा टुकटुक ने मोबाइल 12 हजार नकद छीना,उसके घर में शिकायत करने पर चलाई गोली बाल बाल बचा

ख़बर को शेयर करें

जमशेदपुर: परसुडीह थाना क्षेत्र गदड़ा ड्राइवर कॉलोनी में रहने वाले संतोष प्रसाद को ड्यूटी से लौटने के दौरान पास के ही टुकटुक उपाध्याय ने रोक लिया और 2-2 पिस्तौल का भय दिखाकर नकदी 12000 मोबाइल फोन और उसकी गाड़ी छीनकर भागने लगा। जब स्थानीय लोग जमा हो गए तो भीड़ देखकर टुकटुक उपाध्याय बाइक छोड़कर फरार हो गया। जब इस घटना की शिकायत करने पीड़ित संतोष प्रसाद टुकटुक उपाध्याय के घर पहुंचा तो टुकटुक उपाध्याय ने दो राउंड हवाई फायरिंग कर एक राउंड संतोष प्रसाद पर फायरिंग कर दी जिसमें संतोष प्रसाद बाल-बाल बच गया।

जानकारी देते हुए पीड़ित संतोष प्रसाद ने कहा कि बीच सड़क पर एक नहीं दो दो बंदूक का भय दिखाकर उनके साथ पैसे और मोबाइल की छिनतई की घटना को टुकटुक उपाध्याय ने अंजाम दिया उसके घर पर शिकायत करने पर जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर फायरिंग कर दी उन्होंने बताया कि इस घटना के संबंध में परसुडीह पुलिस को सूचना दी गई ।

इस मामले में परसुडीह थाना प्रभारी रामकुमार वर्मा ने मीडिया को बताया कि टुकटुक उपाध्याय ने संतोष प्रसाद पर गोली चलाई है घटनास्थल से एक खोखा बरामद हुआ है फिलहाल टुक टूक उपाध्याय के धरपकड़ के लिए छापेमारी अभियान जारी है उन्होंने बताया कि टुकटुक उपाध्याय पेशेवर अपराधी है जिस पर कई मामले दर्ज हैं

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।