---Advertisement---

रांची: बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल

On: June 2, 2024 4:24 PM
---Advertisement---

रांची : रातू थाना क्षेत्र के तिलता चौक, हॉटलिप्स रेस्टोरेंट के पास बस की चपेट में आने से युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। युवक की पहचान पलामू के पांकी थाना क्षेत्र के रहने वाले संगम सिंह (22) के रूप में हुई है। घटना में उसका साथी बुरी तरह से जख्मी है। घायल को पीसीआर 29 ने इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया।

मृतक पांकी के कोनवाई गांव का निवासी था, वह रातू के चटकपुर में रहकर टाइल्स मिस्त्री का काम करता था। रविवार को संगम अपने दोस्त के साथ काम पर रवि स्टील जा रहा था। हादसे के बाद चालक बस लेकर भागने लगा जिसे स्थानीय युवकों ने पीछा कर पकड़ा और पंडरा ओपी के हवाले कर दिया। वहीं संगम की मौत की सूचना मिलने पर माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल था। घायल युवक पांकी के वनखेता गांव का निवासी है। दोनों युवक चटकपुर में एक साथ रहते थे।

घटना से आक्रोशित लोगों ने मुआवजा की मांग को लेकर ढ़ाई घंटे तक एनएच 39 जाम कर दिया। जिससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रशासन द्वारा सरकारी नियमानुसार मुआवजा का आश्वासन देने के बाद स्थानीय लोगों ने जाम हटाया।

इससे पूर्व थाना प्रभारी शशिभूषण चौधरी, अंचल निरीक्षक और राजस्व कर्मचारी ने जाम हटाने के लिए काफी मशक्कत की। उन्होंने कहा कि सरकारी नियमानुसार पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त बस मालिक ने भी 50 हजार रुपये देने की बात कही। इसके बाद रातू पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें