---Advertisement---

पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर भाजपा ने शुरू किया सेवा पखवाड़ा, बाबूलाल मरांडी ने चलाया सफाई अभियान

On: September 17, 2025 2:03 PM
---Advertisement---

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को सेवा पखवाड़ा की शुरुआत की। इस मौके पर राजधानी रांची स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय को पीएम मोदी की तस्वीरों और रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया। सुबह से ही विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए पूरे राज्य में सेवा भावना को बढ़ावा देने की पहल की गई।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची में बिरसा मुंडा समाधि स्थल पहुंचकर सफाई अभियान चलाया। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और सफाईकर्मियों के बीच मिठाई भी वितरित की।


मीडिया से बातचीत में बाबूलाल मरांडी ने कहा, “आज का दिन बेहद खास है। यह न सिर्फ भगवान विश्वकर्मा पूजा का पर्व है, बल्कि राष्ट्र के लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन भी है। मोदी जी ने 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से देश की सेवा को ही अपना संकल्प बनाया है। वे बिना अवकाश लिए लगातार राष्ट्र निर्माण में जुटे हुए हैं।”

मरांडी ने आगे बताया कि सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा। इस अवधि में भाजपा कार्यकर्ता पूरे राज्य में धार्मिक स्थलों, सामुदायिक स्थानों और सार्वजनिक जगहों पर स्वच्छता अभियान चलाएंगे। साथ ही लोगों को स्वच्छता और सेवा की भावना के प्रति जागरूक करने का संदेश देंगे।

भाजपा नेताओं का कहना है कि यह अभियान सिर्फ सफाई तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसमें स्वास्थ्य जांच शिविर, पौधारोपण और जनसेवा से जुड़े अन्य कार्यक्रम भी शामिल किए जाएंगे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

प्रदेश में बकरीद शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए डीजीपी तदाशा मिश्रा ने तमाम अफसरों के साथ की बैठक,बोली!

जमशेदपुर: सोनारी में कांग्रेस ने आम जनता के लिए ठंडा शरबत एवं शीतल पेयजल की व्यवस्था की

मेयर सुधा गुप्ता एवं पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने Tata Steel के प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन से की मुलाकात

जमशेदपुर:कांवरिया धाम में नवाह्न परायण महायज्ञ का पंचम दिवस संपन्न,”यज्ञ रक्षा एवं अहिल्या उद्धार” प्रसंग पर उमड़े श्रद्धालु

झारखंड में महिला उद्यमियों की नई ताकत बनी मिडलैंड माइक्रोफिन लिमिटेड

टाटा की प्रोडक्ट तनाएरा ने लॉन्च की ‘इनाया’ साड़ियों का नया कलेक्शन,हर मौके पर मिलेगा अलग और स्टाइलिश लुक