

रांची: झारखंड में अगला विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो चुकी है इसी बीच सूत्रों का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी मुख्यमंत्री पद का चेहरा नहीं घोषित करेगी और सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी।
सूत्रों का यह भी कहना है कि भारतीय जनता पार्टी के दिग्गजों को भी चुनाव लड़ाया जाएगा इसके अलावा लोकसभा चुनाव में हारे हुए भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को भी चुनाव लड़ाने की तैयारी चल रही है।
सूत्र बताते हैं कि भारतीय जनता पार्टी हेमंत सरकार के भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाएगी और बांग्लादेशी घुसपैठ का भी मुद्दा उठाया जाएगा। आदिवासी सीटों पर फोकस भी की जाएगी।
संबंधित समाचार
Akash Lohra
October 18, 2026
Akash Lohra
October 18, 2026




