July 26, 2026

भानु प्रताप शाही पर झूठा मुकदमा दायर कर अपने ऊपर उठ रहे आवाज को दबाना चाहते हैं सीएम : सुरेंद्र विश्वकर्मा

Picsart_24-07-24_14-07-17-242.jpg

पलामू: 24 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी पलामू जिला महामंत्री सुरेंद्र विश्वकर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। जिसमें उन्होंने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के उपाध्यक्ष और भवनाथपुर से विधायक भानु प्रताप शाही पर झूठा मुकदमा दायर कर अपने ऊपर उठ रहे आवाज को दबाना चाहते हैं, जो सरासर लोकतंत्र की हत्या है। अगर वह सोचते हैं कि झूठा मुकदमा के दम पर झारखंड के दलित शोषित पीड़ित वंचितों की आवाज उठाने वाले भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को अगर वह दबा देना चाहते हैं यह नामुमकिन है।

फर्जी मुकदमा से भाजपा के कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं क्योंकि हम तो खुद आंदोलन के उपज हैं और ऐसी ऐसी आवाज़ को हम आने वाले चुनाव में जनता के माध्यम से इनको सबक सिखाने का काम करेंगे। मुख्यमंत्री की आवाज तब नहीं निकलती जब राज्य में बेरोजगार युवाओं पर लाठी चलती है। उनके रोजगार को बाहरी लोगों को देने का काम करते हैं। झारखंड के गरीब आदिवासियों की जमीन एक विशेष समुदाय के द्वारा छीनने का काम धड़ल्ले से चल रहा है। उनकी इज्जत लूटी जाती है, उनपर अत्याचार होता है तो मुख्यमंत्री जी चुप रहते हैं। मगर जब यही आवाज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उठाते हैं तो उनके उपर झूठा मुकदमा किया जाता है जो लोकतंत्र की हत्या है।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed