---Advertisement---

जम्मू-कश्मीर: सोपोर इलाके में ब्लास्ट, 2 बच्चों समेत 4 की मौत

On: July 29, 2024 4:54 PM
---Advertisement---

जम्मू-कश्मीर: बारामूला जिले के सोपोर इलाके में विस्फोट में चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस धमाके में एक शख्स घायल भी हुआ है। यह घटना उस समय हुई जब शेर कॉलोनी में एक स्क्रैप डीलर ट्रक से सामान उतार रहा था। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

अधिकारियों ने बताया कि यह विस्फोट शेर कॉलोनी में एक कबाड़ विक्रेता की दुकान के अंदर हुआ। अधिकारियों ने बताया कि घटना के समय कुछ लोग ट्रक से कबाड़ उतार रहे थे। उन्होंने बताया कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने बाद में दम तोड़ दिया। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह आतंकी घटना है या हादसा।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now