---Advertisement---

मजदूर दिवस पर आदित्यपुर रेलवे संस्थान में रक्तदान शिविर

On: May 2, 2026 12:35 PM
---Advertisement---

सरायकेला खरसावां:मई दिवस के पावन अवसर पर आदित्यपुर रेलवे संस्थान परिसर में एक भव्य रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों में सामाजिक सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना ।

गणमान्य अतिथियों में आदित्यपुर नगर निगम के महापौर श्री संजय सरदार, उप महापौर श्री अंकुर सिंह एवं वार्ड संख्या 27 की वार्ड प्रमुख सुश्री रिंकी कुमारी की उपस्थिति विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।

सभा में सहायक कार्मिक पदाधिकारी श्री पी. किरण एवं वेलफेयर इंस्पेक्टर श्री बी.पी. सिंह भी मौजूद रहे तथा कार्यक्रम की सराहना करते हुए इस प्रकार के सामाजिक आयोजनों को समाजहित में अत्यंत आवश्यक बताया।

संस्था के अध्यक्ष सह डीएमई श्री सिद्धांत वर्मा इस समारोह में मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान इंचार्ज. श्री विजय कुमार कुंड एवं सेक्शन पीडब्ल्यूआई. श्री बी.पी. खाखा सहित अन्य अधिकारियों ने स्वयं रक्तदान कर सभी को प्रेरित किया।

रक्तदान शिविर के सफल संचालन में संस्था के सचिव श्री भोला प्रसाद कोषाध्यक्ष श्री मृतुंजय सोए, श्री नीरज झा, श्री अनिल प्रधान, श्री दुखू प्रधान, श्री रोबिनचंद तराई,संजय बेहरा, श्री डी. आनंद, श्री रॉकी लवलेश सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

समारोह में रक्तदान के सफल संचालन हेतु टाटानगर रेलवे हेल्थ यूनिट के ACMS डॉ. मुरमू तथा आदित्यपुर रेलवे हेल्थ यूनिट के डॉ. हक़ का विशेष योगदान रहा, जिनकी देखरेख में पूरा चिकित्सा कार्य सुचारू रूप से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का मंच संचालन श्री बबलू कुमार ओझा द्वारा किया गया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन श्री गोविंदा बिसाहई ने प्रस्तुत किया।

इसके अतिरिक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री श्रावण गोप, श्री सर्वेश कुमार, श्री मुकेश कुमार, श्री मोहित कुमार, श्री रोहित शर्मा, श्री अभिषेक कुमार, महिला कर्मी मंजू कुमारी, टिंकू कुमारी, सरोज कुमार, नीतू कुमारी, लतिका देवी, कोयलीमुखी, प्रथिमा रानी महतो एवं पानमनी सरदार. रमाशंकर, सुब्रतो सिंह, अभिलाष मिश्रा, अनिल प्रधान सहित अन्य सहयोगियों का सराहनीय योगदान रहा।

शिविर में बड़ी संख्या में कर्मचारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया और मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। आयोजन समिति द्वारा सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया।
आदित्यपुर रेलवे संस्थान में कुल 74 यूनिट रक्त जमा हुआ।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा:बकरीद पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को प्रशासन प्रतिबद्ध : उपायुक्त

हजारीबाग: हॉस्टल में छात्र का शव फंदे से संदिग्ध हालात में झूलता मिला, मची सनसनी

झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, गढ़वा-देवघर समेत कई जिलों के 36 आईएएस अधिकारियों का तबादला

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के जोनल PNM बैठक में कर्मचारियों के कई महत्वपूर्ण मांगों पर बनी सहमति

MP: हाई प्रोफाइल ट्विशा शर्मा मौत मिस्ट्री मामले में सरेंडर करने पहुंचे पति समर्थ को भोपाल पुलिस ने हिरासत में लिया

बार बार नीट पेपर लीक होना नेशनल डिजास्टर के समान और मोदी सरकार की विफलता का स्मारक के रूप में: अवधेश सिंह