---Advertisement---

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर पटेल महा परिवार के तत्वाधान में रक्तदान शिविर

On: November 3, 2024 3:19 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: पटेल महापरिवार द्वारा 11 वीं बार सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के 149 वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष में 2 नवंबर 2024 शनिवार को गोविंदपुर पटेल भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

इस रक्तदान शिविर में 66 युनिट रक्त संग्रह किया गया। संस्था वी बी बी डी ए के द्वारा रक्तदान करवाया गया।

आज रक्तदान शिविर कार्यक्रम में इस चुनावी माहौल में प्रत्येक राजनीतिक दल के नेता एवं समाजसेवी उपस्थित हुए और रक्तदाताओं को अपना हौसला दिया। इस रक्तदान में टाटा मोटर्स कर्मचारी संतोष कुमार 50 वीं बार रक्तदान कर इस कार्यक्रम का शोभा बढ़ाया।

इस संस्था के अध्यक्ष श्री धर्मवीर सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष शैलेंद्र सिन्हा, महासचिव संजीव सिन्हा एवं संस्था के सभी लोग ने सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बैजनाथ कुमार, मुकेश कुमार सिंह, विश्वनाथ प्रसाद, राज कुमार राय, अनिल कुमार सिंह,रामप्रीत जी, अभिषेक रंजन,अमन कुमार एवं राजनीतिक दल से भाजपा नेता ओ बी सी मोर्चा के अध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, आजसू पार्टी कार्यकारी अध्यक्ष संजय मालाकार,जदयू के जिला अध्यक्ष विश्राम प्रसाद, डॉ अमर सिंह, कृष्ण मुरारी प्रसाद, जितेंद्र कुमार, अशोक कुमार सिंह, अशोक मंडल, जितेन्द्र कुमार सिंह, इंद्रदेव कुमार, संजय कुमार सिंह, शैलेश कुमार सिंह, शंभू शरण, मनोज ठाकुर, संजय कुमार सिंह, इत्यादि लोग उपस्थित हुए।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now