July 26, 2026

150 की रफ्तार से डिवाइडर से टकराई BMW कार, रेलिंग हुई आर-पार, देखें हादसे का वायरल VIDEO

Picsart_23-11-10_13-50-33-664.jpg

झारखंड वार्ता

गुजरात:- BMW 3-सीरीज की एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के वक्त कार की रफ्तार 150 किमी प्रति घंटे की थी। यह हादसा गांधीनगर में 8 लेन हाईवे पर हुआ। हादसे के वक्त कार रेलिंग से टकरा गई और डिवाइडर कार के आर-पार हो गई। कार को काफी नुकसान हुआ है, इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

टक्कर इतनी तेज़ थी कि रेलिंग ने BMW 3-सीरीज को दो हिस्सों में विभाजित कर दिया और इसने कार को ऐसे काटा जैसे गर्म चाकू मक्खन को काटता है। इस दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। इस बात की पूरी संभावना है कि गाड़ी में सिर्फ ड्राइवर ही मौजूद था।

ख़बर को शेयर करें।