---Advertisement---

केरल में पशु चिकित्सा विज्ञान के विद्यार्थी जे एस सिद्धार्थ की कथित हत्या के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में उबाल

On: March 14, 2024 11:52 AM
---Advertisement---

दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग

जमशेदपुर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एलबीएसएम कॉलेज इकाई के द्वारा केरल के पशु चिकित्सा विज्ञान के विद्यार्थी जे.एस. सिद्धार्थ की देश विरोधी संगठन एसएफआई के कार्यकर्ताओं द्वारा परिसर के अंदर पीट-पीट कर हत्या किए जाने का विरोध दर्ज कराया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश खेल सह संयोजक अमन ठाकुर ने कहा कि केरल में शैक्षणिक परिसर के अंदर भी विद्यार्थी सुरक्षित नहीं है एसएफआई के गुंडो द्वारा जिस प्रकार से सिद्धार्थ की हत्या की गई है वह परिसर के सुरक्षा व्यवस्था पर भी बहुत बड़ा प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद यह मांग करती है कि ऐसे दोषियों पर कठोर दंडात्मक कार्यवाही हो।

महानगर सह मंत्री अभिजीत ठाकुर ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद परिसर के अंदर विद्यार्थी सुरक्षित रहे शुरू से ही इस बात को लेकर प्रयत्नशील रहा है। केरल में एसएफआई के गुंडो के द्वारा जो को कृत्य किया गया है केरल सरकार उसे पर त्वरित कार्रवाई करें नहीं तो विद्यार्थी परिषद देश भर के सभी शैक्षणिक परिसरों में एक बड़ा आंदोलन खड़ा करेगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जमशेदपुर महानगर सह मंत्री अभिजीत ठाकुर, प्रदेश खेल सह संयोजक अमन ठाकुर, एलबीएसएम कॉलेज सह मंत्री किरण कुमारी, स्नेहा कुमारी निशा बग रूपा रानी सुमित कुमार गौतम सिंह एवम अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लोको कॉलोनी मां पहाड़ी के माता महाकाली रूप दर्शन को पहुंचे झामुमो नेता कुणाल षाडंगी, जंबो अखाड़ा के बंटी सिंह, एडीएल सोसायटी और राम मंदिर के सदस्य

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन पर पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने हर्ष व्यक्त किया और बोले..!

आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ने प्यासे को पानी पिलाकर पनशाला का किया शुभारंभ

संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई की साधारण सभा संपन्न

विपक्षी उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल ने सीजीपीसी को पत्र सौंपा,10 मई को ही निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग

हजारीबाग बैंक लूट कांड का खुलासा:यूपी STF-झारखंड पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन, 3 गिरफ्तार,1 किलो सोना और 20 लाख कैश बरामद