झारखंडराष्ट्रिय

Breaking news: अब से रांची में दो सिटी एसपी की होगी तैनाती, पुलिस बल की संख्या में भी की जाएगी बढ़ोतरी।

ख़बर को शेयर करें

रांची :- राजधानी में बदलती जरूरतों के हिसाब से पुलिसिंग में बदलाव की कवायद हो रही है। रांची पुलिस ने रांची में दो सिटी एसपी के पदों को सृजित किया है। यानि रांची में अब सिटी एसपी के दो पद होंगे। इसमें एसपी सिटी साउथ और एसपी सिटी नॉर्थ का पद होगा। वहीं, ग्रामीण एसपी के क्षेत्र से नामकुम थाना, टाटीसिलवे थाना, कांके थाना व नगड़ी थाना का क्षेत्र सिटी एसपी के अंदर लाया जाएगा। इसके अलावा एएसपी लॉ एंड ऑर्डर के साथ ही डीएसपी धुर्वा या सचिवालय डीएसपी का भी एक नया पद होगा। इनके अंदर में धुर्वा थाना और तुपुदाना थाना आयेगा। साथ ही सचिवालय क्षेत्र की सुरक्षा इनके जिम्मे होगी।

हटिया डीएसपी के अंदर में जगन्नाथपुर, पुंदाग, अरगोड़ा, एयरपोर्ट और डोरंडा थाना रहेगा। इसके अलावा खेलगांव और बीआइटी मेसरा क्षेत्र में एक अंचल इंस्पेक्टर रखा जाएगा। वहीं खेलगांव, तुपुदाना, बीआइटी मेसरा, तुपुदाना ओपी, पुंदाग ओपी, एयरपोर्ट ओपी को भी थाना बनाया जायेगा। इस संबंध में रांची एसएसपी किशोर कौशल ने पुलिस मुख्यालय को रिपोर्ट भेज दी है। राजधानी में कई पुराने थाने हैं। जैसे कोतवाली, सदर, हिंदपीढ़ी, लोअर बाजार, डोरंडा, सुखदेवनगर, बरियातू, धुर्वा व जगन्नाथपुर, जब यह थाने बने थे उस वक्त जनसंख्या और क्षेत्र की स्थिति अलग थी। अब जनसंख्या के हिसाब से यहां काफी कम पुलिस बल हैं। इसलिए इन थानों में पुलिस बल की संख्या को बढ़ाया जायेगा। बता दें कि महीने भर पहले ही यह प्रस्ताव सरकार के पास सरकार के अनुमोदन के लिए भेजा गया था।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।