---Advertisement---

बुंडू: एसीबी ने ब्लॉक कोऑर्डिनेटर को 25000 रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

On: February 2, 2026 4:03 PM
---Advertisement---

बुंडू: बुंडू प्रखंड में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में कार्यरत ब्लॉक कोऑर्डिनेटर जगन्नाथ गोप को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेक्षदबोचा।

बताया जा रहा है कि ACB को रिश्वत मांगे जाने की शिकायत मिली थी, शिकायत की पुष्टि करने के बाद एसीबी टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया। तय रणनीति के तहत जैसे ही आरोपी ब्लॉक कोऑर्डिनेटर ने रिश्वत की रकम ली, ACB की टीम ने मौके पर उसे पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को ACB कार्यालय ले जाया गया, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है। मामले को लेकर विभाग और प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई है।
बताया जा रहा है कि ACB मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आवश्यक दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now