---Advertisement---

बर्मामाइन्स: ओड़िया क्लब और आसपास का क्षेत्र छिनतई जोन में तब्दील!बाइक सवार पर चापड़ से हमला, विरोध करने पहुंचे दोस्त पर भी हमला

On: February 25, 2026 11:00 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र का ओड़िया क्लब और उसके आसपास का क्षेत्र चिंताई जोन में तब्दील हो गया है। रात के वक्त इस मार्ग से गुजरना खतरे से खाली नहीं है। वैसे भी टाटा स्टील ने तमाम क्वार्टरों को तोड़फोड़ कर अपनी बाउंड्री वाल लगा दी है उसके बाद से और सुनसान रास्ता हो गया है। इन सुनसान जगह पर फिलहाल अपराधी घटनाओं को अंजाम देने वाले और नशेड़ियों का अड्डा लगने की खबर आ रही है। जो कि रात के वक्त चोरी छिनतई करने से भी नहीं हिचक रहे हैं और विरोध करने वाले पर हमला भी कर देते हैं। ठीक इसी तरह मंगलवार की रात एक वाक्या ने लोगों के मन में और डर का माहौल कायम कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दास बस्ती निवासी राज दास पर बदमाशों ने उस समय हमला किया जब वह रात करीब 10 बजे ड्यूटी से लौट रहे थे. राज दास के अनुसार, नशे में धुत कुछ युवकों ने उन्हें रोककर छिनतई का प्रयास किया. विरोध करने पर बदमाशों ने चापड़ से हमला कर दिया. स्थिति बिगड़ती देख राज अपनी बाइक घटनास्थल पर छोड़कर किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल रहे.

घटना की जानकारी मिलने पर राज के दोस्त मौके पर पहुंचे. इसी दौरान बदमाशों ने उनमें से संदीप पर चापड़ से हमला कर दिया, जिससे उसके पैर में चोट लग गई.

घायल संदीप को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज कराया गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए पत्थरों से भी हमला किया. पत्थरबाजी में राज की बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त

हो गई.
घटना के बाद राज दास और उनके साथी तुरंत बर्मामाइंस थाना पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी. इस संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है. राज और संदीप ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा आरोपियों की पहचान की जा रही है. इधर, ओड़िया क्लब के पास हुई इस घटना को लेकर दास बस्ती के लोगों में आक्रोश व्याप्त है. स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है.

बता दें इसके पहले भी इस क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं है घटती रही है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now