
![]()
कोडरमा जिले के सदर थाना क्षेत्र के रांची-पटना मुख्य मार्ग स्थित कोडरमा घाटी के मेघातरी में बीती रात भीषण सड़क हादसा हो गया. बिहार के सीवान से टाटा जा रही ‘शिव शक्ति’ नाम की बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि बस को बचाने के चक्कर में ट्रक भी नियंत्रण खो बैठा और दो अन्य ट्रकों से टकरा गया. देखते ही देखते हाईवे पर चार गाड़ियां आपस में टकरा गईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद यात्रियों में अफरातफरी मच गई। इस भीषण टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. अचानक हुए हादसे से लोग घबरा गए और बाहर निकलने की कोशिश करने लगे। हालांकि, राहत की बात यह है कि इस हादसे में सभी गाड़ियों के ड्राइवर और यात्रियों को मामूली चोटें ही आईं। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की और स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की. हादसे के बाद कुछ देर तक इलाके में दहशत का माहौल रहा. घाटी में घंटों जाम लगा रहा. टक्कर के बाद चारों क्षतिग्रस्त वाहन बीच सड़क पर खड़े हो गये, जिससे कोडरमा घाटी में लंबा जाम लग गया. रांची-पटना जैसे व्यस्त रूट पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया और लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. सूचना मिलते ही कोडरमा थाने की गश्ती पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया. पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद सभी वाहनों को सड़क से हटाया और धीरे-धीरे यातायात सामान्य किया. घंटों बाद हाईवे पर वाहनों का आवागमन सुचारु हो सका।
Source link

