जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आज कैंडल मार्च एवं सत्याग्रह का आयोजन किया गया
लोहरदगा: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार नीट/सीबीएसई परीक्षा से संबंधित अनियमितताओं, छात्रों पर अन्याय एवं अत्याचार के विरोध में 25 जुलाई को शाम 4.30 बजे जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेस कार्यालय राजेंद्र भवन से पावरगंज चौक तक कैंडल मार्च एवं सत्याग्रह का आयोजन किया जाना है. यह जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखैर भगत ने बताया कि छात्रों के भविष्य की सुरक्षा, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. साथ ही उन्होंने जिला कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्ष, शहर अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, सभी अग्रिम संगठनों, विभागों और प्रकोष्ठों के अध्यक्षों और पदाधिकारियों, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, अल्पसंख्यक, एससी, एसटी, ओबीसी विभाग सहित सभी कांग्रेसजनों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है.
Source link
