---Advertisement---

पलामू: नाबालिग से दुष्कर्म और हत्या मामले में दोषी को सजा दिलाने को लेकर निकाला कैंडल मार्च

On: April 4, 2025 4:49 PM
---Advertisement---

पलामू: मेदिनीनगर शहर के कांदु मुहल्ला मे 10 वर्षीय नाबालिग के साथ हुई दुष्कर्म व हत्या मामले में दोषी को सजा दिलाने को लेकर हजारों लोगो ने पीड़िता के घर के पास कैण्डल मार्च निकाला। वहीं पीड़ित के परिजनों को न्याय दिलाने को लेकर जिला प्रशासन से मांग की। पुलिस ने पूरी भीड़ को रास्ते में ही रोक लिया। वरीय पुलिस अधिकारियों और लोगों के समझाने के बाद भीड़ शांत हुई और वापस लौट गई।

दरअसल, 2 अप्रैल को मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र में 10 वर्षीय नाबालिग की दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। नाबालिग के पड़ोस में रहने वाले टिंकू शर्मा पर घटना का आरोप लगा था। स्थानीय लोगों ने आरोपी की बुरी तरह पिटाई भी की थी। जिसके बाद टिंकू शर्मा को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। टिंकू शर्मा का इलाज पुलिस अभिरक्षा में चल रहा है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now