July 26, 2026

सड़क पर तैरती कारें, घूमते दिखे मगरमच्छ, मिचौंग तूफान का कहर, VIDEO

Picsart_23-12-04_14-57-46-311.jpg

झारखंड वार्ता

चेन्नई:- बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘मिचौंग’ के कारण तमिलनाडु के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है, जिससे सामान्य जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। चेन्नई, चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, नागपट्टिनम, कुड्डालोर और तिरुवल्लूर जिलों में भारी बारिश हुई है। चेन्नई के ज्यादातर हिस्से इस कारण पानी में डूबे हुए हैं, वहीं निचले इलाकों में भारी बाढ़ आ गई है। जिससे परिवारों को सड़कों और अन्य बुनियादी ढांचे के जलमग्न होने के बीच सुरक्षित रहने के तरीकों की तलाश करनी पड़ रही है। इस दौरान एक एक्स यूज़र ने रात के दौरान शहर की एक सड़क पर देखे गए मगरमच्छ का एक वीडियो साझा किया..

मिचौंग चक्रवात इस समय बंगाल की खाड़ी के ऊपर रौद्र रूप लेता दिख रहा है और तेजी से आंध्र तट की ओर बढ़ रहा है। इस चक्रवाती तूफान के मंगलवार दोपहर नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच टकराने की आशंका है।

कुछ इलाकों में सड़कों पर ऐसा सैलाब दिखा, जिसमें कारें तक तैरती नजर आईं। शहर के कई इलाकों में भी बिजली कटौती और इंटरनेट व्यवधान का सामना करना पड़ा, जिससे लोगों को सुरक्षित रहने के तरीके तलाशने पर मजबूर होना पड़ा।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed