July 26, 2026

मिजोरम: ZPM का बजा डंका, पूर्ण बहुमत, MNF के हाथ से फिसली सत्ता

Picsart_23-12-04_15-29-08-848.jpg

झारखंड वार्ता

मिजोरम:- मिजोरम विधानसभा चुनाव के सोमवार को जारी मतगणना में जोरम पिपुल्स मूवमेंट (ZPM) ने सत्तासीन मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) की सरकार को बड़ा झटका दिया है। जेडपीएम ने 40 सीटों वाली मिजोरम विधानसभा में 27 सीटें जीतकर बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि मिजोरम में जिस जेडपीएम को इतना बड़ा जनादेश मिला है, उसका गठन ही महज चार साल पहले हुआ है।

पूर्व आईपीएस लालडुहोमा ने जोरम नेशनलिस्ट पार्टी नाम से एक दल बनाया, जिसके जरिए वे राज्य की राजनीति में सक्रिय हुए। वहीं दूसरी ओर, राज्य के पांच अन्य छोटे दलों के साथ लालडुहोमा की पार्टी ने गठबंधन कर लिया। जिसके बाद वह गठबंधन राजनीतिक पार्टी में तब्दील हो गया, जो 2017 में ZPM (ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट) पार्टी के नाम से अस्तित्व में आया।

ZPM के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार लालदुहोमा ने कहा, “मिज़ोरम वित्तीय संकट का सामना कर रहा है…निवर्तमान सरकार से हमें यही विरासत मिलने वाली है…हम अपनी प्रतिबद्धता पूरी करने जा रहे हैं। वित्तीय सुधार आवश्यक है और उसके लिए हम एक संसाधन जुटाने वाली टीम बनाने जा रहे हैं।”

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed