---Advertisement---

बिग ब्रेकिंग : सांसद सह भाजपा प्रत्याशी बीडी राम पर आचार संहिता उलंघन का मुकदमा दर्ज

On: April 17, 2024 2:33 AM
---Advertisement---

शुभम जायसवाल

श्री बंशीधर नगर (धुरकी) :– लोकसभा चुनाव 2024 के तहत देशभर में आचार संहिता लागू है। आचार संहिता उल्लंघन करने वालों पर चुनाव आयोग पैनी नजर रखने के साथ ही कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार ने चुनाव आयोग को आवेदन देकर पलामू सांसद सह भाजपा प्रत्याशी विष्णु दयाल राम पर आचार संहिता उलंघन करने को लेकर कार्रवाई की मांग की थी। सांसद पर 14 अप्रैल को बिना अनुमति के पंचायत भवन में बैठक करने का आरोप है। इस मामले को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी जुल्फिकार अंसारी के आवेदन पर धुरकी थाना में मामला दर्ज हुआ है। इस संबंध में धुरकी थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि धुरकी बीडीओ के आवेदन पर सांसद विष्णु दयाल राम एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता उलंघन के आरोप में धुरकी थाना कांड संख्या 38/24 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि सांसद बीडी राम अपने अन्य समर्थकों के साथ अंबाखोरया में स्थित पंचायत सचिवालय में बगैर अनुमति के राजनीतिक नारेबाजी करने का आरोप है। बता दे कि एक दिन पूर्व धुरकी बीडीओ जुल्फिकार अंसारी ने झामुमो नेता सह पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव उर्फ छोटे राजा, युवा नेता ताहिर अंसारी पर आदर्श आचार संहिता उलंघन का केस दर्ज हुआ था।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

24 वर्ष की उम्र में डॉ. शेखर कुमार बने चिकित्सक, परिवार व समाज का बढ़ाया मान

श्री बंशीधर नगर को मिली बड़ी सौगात, आधुनिक सुविधाओं से लैस उपकारा “जेल” का हुआ लोकार्पण

50 वर्षीय महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या के प्रयास का खुलासा, 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

प्लस टू हाईस्कूल में पुलिस का जागरूकता अभियान, नशामुक्ति, बाल विवाह, दहेज प्रथा और सड़क सुरक्षा पर दी जानकारी

सरस्वती नदी पुनर्जीवन अभियान को मिला बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल का समर्थन

श्री बंशीधर नगर में खेलो इंडिया अस्मिता महिला साइकिलिंग सिटी लीग का आयोजन, विधायक अनंत बोले- खेल को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध