---Advertisement---

शांति एवं सौहार्द के साथ मनाएं होली एवं रमजान : पुलिस निरीक्षक

On: March 2, 2026 2:32 AM
---Advertisement---

मझिआंव: मझिआंव थाना परिसर में होली एवं रमजान त्यौहार के मद्देनजर गणमान्य व्यक्तियों के साथ शांति समिति की बैठक संपन्न हुई. शांति समिति की अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक ब्रिज कुमार द्वारा की गई. इस अवसर पर पुलिस निरीक्षक ब्रिज कुमार ने दोनों समुदाय के व्यक्तियों से होली एवं रमजान का त्यौहार शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में भाईचारे के साथ मनाने की अपील की.

उन्होंने कहा कि होली भेदभाव मिटाने वाला एवं आपसी दुश्मनी को मिटाने वाला रंगों का त्यौहार है. इसे पूर्व की तरह ही आपसी समन्वय के साथ मनावें.उन्होंने कहा कि अफवाहों पर ध्यान ना दें और पुलिस को तत्काल सूचना दें. उन्होंने कहा कि होली के अवसर पर किसी को जबरन रंग नहीं लगावे. साथ ही शराब पीकर हुड़दंग ना करें. और होली के त्योहार पर शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. साथ ही उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से शराब बनाने वाले लोगों की सूचना देने की अपील की और कहा कि सूचना देने वाले लोगों की पहचान पूर्ण गोपनीय रखी जाएगी. कहा कि किसी तरह के अप्रिय घटना की सूचना तत्काल थाने को दें और थाना आपकी सेवा के लिए 24 घंटे तत्पर है. मौके पर थाना प्रभारी ओमप्रकाश टोप्पो ने कहा कि होली प्रेम एवं उमंग का त्योहार है, इसमे खलल डालने वाले को बख्सा नहीं जाएगा.

मौके पर अवर निरीक्षक चंदन प्रधान, अवर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि इंदल सिंह, मुखिया महताब आलम, अशोक कमलापुरी, संजय कमलापुरी अवध बिहारी सिंह एवं खीरू सिंह सहित कई शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे.

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now