---Advertisement---

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए पदाधिकारी कार्य योजना बनाकर करें काम – सीईओ

On: March 21, 2024 3:04 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

Loksabha Election 2024:- मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा कि शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं निष्पक्ष लोक सभा निर्वाचन 2024 को सम्पन्न कराने में पदाधिकारी कार्य योजना बनाकर काम करें । निर्वाचन अवधि के दौरान विधि व्यवस्था संधारण में पूरी मुस्तैदी रखें । दुर्गम स्थानों पर अवस्थित मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टी एवं आवश्यक सेवाओं के लिए आवागमन की व्यवस्था सुदृढ़ रखी जाए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन में सभी बूथों पर न्यूनतम सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें। बूथों पर पेयजल, शौचालय, बिजली जैसी मूलभूत व्यवस्था होना अनिवार्य है। वे आज गुमला के समाहरणालय सभागार में गुमला, लोहरदगा, खूंटी, राँची एवं सिमडेगा जिले के पुलिस, सीआरपीएफ, वन विभाग एवं संबंधित जिला प्रशासनों के पदाधिकारियों के साथ इन जिलों में लोक सभा निर्वाचन 2024 की तैयारियों से संबंधित समीक्षा बैठक कर रहे थे।

उन्होंने समीक्षा के क्रम में इन जिलों के संवेदनशील मतदान केन्द्रों के लिए निर्वाचन से संबंधित समुचित व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने कहा सभी अनुमानित हैलिपैड को चिन्हित कर उनके सुदृढीकरण का कार्य कर लें ताकि पोलिंग पार्टी एवं इमरजेंसी सेवाओं में इनका इस्तेमाल हो सके ।साथ ही वन विभाग द्वारा पेड़ों की छटाई, स्मोक आदि की भी व्यवस्था कर लें। संवेदनशील बूथों पर सीआरपीएफ एवं पुलिस बल के पर्याप्त संख्या में जवानों की तैनाती का आकलन कर लें।

बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एवं राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी ए.वी.होमकर के द्वारा विशेष रूप से विधि-व्यवस्था के दृष्टिकोण से की गई तैयारी, स्वच्छ, भयमुक्त और निष्पक्ष चुनाव की तैयारियों का अनुश्रवण आदि का बिंदुवार समीक्षा किया गया। इसके अलावा रीलोकेटेड बूथों से संबंधित मतदाताओं को समय पूर्व जागरूक करने से भी संबंधित विस्तृत दिशा निर्देश दिए गए। इसके साथ साथ हथियार जब्ती ,अवैध शराब एवं नशे की प्रतिबंधित सामग्रियों के आवागमन पर पूर्णतया रोक लगाते हुए अभियान चलाकर इसे जब्त करने की प्रक्रिया को तेज किए जाने का निर्देश दिया गया।

इसके पूर्व राँची के बुंडू स्थित राज्यकीयकृत मध्य विद्यालय जरिया एवं बेड़ो के मतदान केंद्रों का मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने औचक निरीक्षण किया, वहां के बी एल ओ द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली। ब्लॉक अवेरनेस ग्रुप के सदस्यों की सूची, बूथों पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता का भी उन्होंने जायजा लिया। साथ ही जिन मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव था उसे त्वरित रूप से पूर्ण करने के निदेश दिए। वहीं अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संदीप सिंह ने भी गुमला के भरनो एवं ज़ुरा स्थित विभिन्न मतदान केंद्रों पर स्थित मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया।

समीक्षा बैठक में राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी श्री ए. वी. होमकर, सीआरपीएफ के आईजी राकेश अग्रवाल, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री संदीप सिंह, डीआईजी दक्षिणी छोटानागपुर रेंज, प्रमंडलीय आयुक्त, डीआईजी जगुआर, डीआईजी जंगल वारफेयर, डीआईजी सीआरपीएफ सहित गुमला, राँची, खूँटी, सिमडेगा एवं लोहरदगा के जिला निर्वाचन पदाधिकारी, आरक्षी अधीक्षक,जिला नोडल पुलिस अधीक्षक, एवं सीआरपीएफ के कमांडेंट सहित लोकसभा निर्वाचन से संबंधित वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रांची के चर्चित व्यापारी लव भाटिया की संदिग्ध मौत,शोक में डूबा व्यापार जगत

स्टार हेल्थ ने रांची में ‘वैल्यू प्लस’ किया लॉन्च, 20% तक कम प्रीमियम पर किफायती स्वास्थ्य बीमा सुविधा

डीजीपी के समक्ष नक्सलियों का बड़ा सरेंडर,27 नक्सलियों ने घातक हथियारों के साथ किया आत्मसमर्पण

होटवार जेल में बंद महिला कैदी ने जेलर और जेल अधीक्षक की गंदी करतूतों की पोल झालसा के समक्ष खोली

होटवार जेल सुपरिंटेंडेंट ने महिला कैदी का किया यौन शोषण,गर्भवती!प्रतिपक्ष नेता बाबूलाल मरांडी का दावा,सीएम हेमंत को पत्र

वेलनेस पर फोकस के साथ आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस ने लॉन्च की, ‘एक्टिव युवा’ प्लान