---Advertisement---

चाईबासा: राहुल गांधी के आरक्षण पर दिए बयान के विरोध में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने दिया धरना

On: September 24, 2024 4:10 PM
---Advertisement---

चाईबासा: आज पुरानी डीसी ऑफिस के समीप भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के बैनर तले एकदिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया, जो राहुल गांधी के अमेरिका में आरक्षण पर दिए गए बयान के खिलाफ था।


मोर्चा की ओर से कहा गया कि भारत में सबसे बड़ा दलित विरोधी ओबीसी विरोधी आदिवासी विरोधी अगर कोई है तो वह कांग्रेस का परिवार है। अभी इन लोगों ने कहा है कि सरकार में आए तो दलितों और पिछड़ों का आरक्षण खत्म कर देंगे यही इस परिवार की इच्छा है और राहुल गांधी ने जो बोला है कि आरक्षण को लेकर वह भारत के लिए सबसे बड़ी बात है। डॉक्टर साहब अंबेडकर का भारत का संविधान में जो लिखा हुआ है, उस संविधान के विपरीत जाकर राहुल गांधी आरक्षण को खत्म कर रहे हैं और भारतीय जनता पार्टी और भारत के सभी लोग यह कभी होने नहीं देंगे। राहुल गांधी का निर्णय भारत के लिए हमेशा बहुत ही खराब रहा है और कांग्रेस परिवार हमेशा से आरक्षण विरोधी है। भारत देश के प्रतीक और कांग्रेस के कुछ ऐसी बातें हैं जो भारत भूल नहीं सकता।


2004 से 10 आंध्र प्रदेश और कनटिक में कांग्रेस ने पिछड़ों का हक मार कर मुसलमानों को 5% आरक्षण दिया। इंदिरा गांधी ने बद्दल कमीशन की रिपोर्ट को ठंडा बस्ते में डाल दिया।
1985 में राजीव गांधी दे आरक्षण उम्मीदवारों को बुद्धू कहकर अपमानित किया। राहुल गांधी परिवार की ऐसी कई बातें हैं जितना भी कहा जाए कम है।

कार्यक्रम में सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए जिनके नेतृत्व में इस कार्यक्रम को किया गया। कार्यक्रम में शंभू हजरा जिला अध्यक्ष एससी मोर्चा, संजू पांडे जिला अध्यक्ष, पवन शर्मा नगर अध्यक्ष, दुवारिका शर्मा विधानसभा मंडल अध्यक्ष, प्रताप कटियार, जितेंद्र ओझा और भी वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

खूंटी में उग्रवादियों का तांडव,कई राउंड फायरिंग,मशीन में आग,पर्चा छोड़ा

टाटा मोटर्स फ्रेम फैक्ट्री के कर्मचारी अजय कुमार को सेवानिवृत्त होने पर यूनियन एवं प्रबंधन ने दी विदाई

टाटा मोटर्स व्हीकल फैक्ट्री लाइन 3 में कार्यरत सत्य नारायण सिंह सेवानिवृत्त, यूनियन व प्रबंधन की ओर से भावभीनी विदाई

जेएसएसपी में अंग्रेजी कोरल रेसिटेशन, 250 छात्रों ने ग्लोबल वार्मिंग पर दी प्रस्तुति

पलामू सांसद विष्णु दयाल राम रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले,रेलवे कनेक्टिविटी एवं विकास के लिए कई मांगे रखी

जमशेदपुर:गायत्री ज्ञान मन्दिर में रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न होने पर समीक्षा बैठक संपन्न