---Advertisement---

जमशेदपुर: आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण

On: September 24, 2024 3:28 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत दक्षिण गदड़ा पंचायत भवन एवं मध्य गदरा में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत बतौर मुख्य अतिथि जुगसलाई विधानसभा के लोकप्रिय विधायक मंगल कालिंदी पंचायत भवन में उपस्थित हुए। इस दौरान उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की पारंपरिक शुरुआत की। झारखंड सरकार के महत्वाकांक्षी योजना जैसे मुख्यमंत्री राज्य वृद्धा पेंशन योजना, मंईयां सम्मान योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, जेएसएलपीएस का परिसंपत्ति वितरण आदि योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया।

इस दौरान विधायक मंगल कालिंदी ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड का विकास माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में काफी तेजी से हो रहा है और आने वाले समय में झारखंड के मुख्यमंत्री के द्वारा पूरे झारखंड का रूपरेखा को नया आयाम दिया जाएगा। इनके द्वारा किए गए कार्यों को देखकर पूरे भारतीय जनता पार्टी के मंत्रिमंडल एवं सभी नेताओं के पेट में दर्द होने लगा है। इसीलिए आज झारखंड के भूमिपुत्र श्री हेमंत सोरेन जी को हटाने के लिए पूरा देश के विरोधी नेता एवं पूरा केंद्रीय मंत्रिमंडल एक सूत्री काम में लग गए हैं। परंतु झारखंड की जनता सब कुछ देख रही है और समझ रही है। आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका जवाब देने के लिए झारखंड की जनता तैयार है।

मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, मुखिया हेमंत खालको, दक्षिणी गदड़ा मुखिया संजू भूमिज, मुखिया जूही बेसरा, प्रमुख पानी सोरेन, उप प्रमुख शिव हासदा, रैना पूर्ति, सतवीर सिंह बग्गे, नारायण बेसरा, बिरजू पत्रो एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

टाटा मोटर्स फ्रेम फैक्ट्री के कर्मचारी अजय कुमार को सेवानिवृत्त होने पर यूनियन एवं प्रबंधन ने दी विदाई

टाटा मोटर्स व्हीकल फैक्ट्री लाइन 3 में कार्यरत सत्य नारायण सिंह सेवानिवृत्त, यूनियन व प्रबंधन की ओर से भावभीनी विदाई

जेएसएसपी में अंग्रेजी कोरल रेसिटेशन, 250 छात्रों ने ग्लोबल वार्मिंग पर दी प्रस्तुति

जमशेदपुर:गायत्री ज्ञान मन्दिर में रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न होने पर समीक्षा बैठक संपन्न

जमशेदपुर:लोको कॉलोनी में हुआ मां पहाड़ी का आगमन,आशीर्वाद लेने के लिए लगा लोगों का तांता

जमशेदपुर: जिप सदस्य पूर्णिमा मल्लिक ने परसुडीह सहित कई इलाकों में JNAC से सफाई व्यवस्था लागू करने की मांग की