---Advertisement---

चाईबासा: पुलिस मुखबिर बता नक्सलियों ने वृद्ध को मौत के घाट उतारा, पर्चा छोड़ा

On: August 20, 2023 4:35 AM
---Advertisement---

चाईबासा: पश्चिम सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लोवाबेड़ा में नक्सलियों ने 62 वर्षीय वृद्ध को पुलिस का मुखबिर बताते हुए जघन्य हत्या कांड को अंजाम दिया है। कदमडीह गांव के हारिबुरु टोला के रहने वाले रदों सुरीन उर्फ डायबोर ग्रामीण की गला रेत कर हत्या कर दी है। नक्सलियों ने मौके वारदात पर चर्चा भी छोड़ा है।

खबर की पुष्टि करते हुए एसपी आशुतोष शेखर ने कहा कि मृतक का पुलिस से कोई लेना देना ही नही था. मृतक को नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाकर गला रेत कर हत्या कर दी है। उसकी हत्या करने के बाद नक्सलियों के द्वारा उक्त स्थान पर पर्चा भी फेंका है।

बताया जाता है कि रविवार की सुबह गांव वालों ने शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।जिसके बाद पुलिस जवान घटना स्थल के लिए रवाना होने की तैयारी कर रहे हैं।

बता दें कि पूरे जिले में पुलिस नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही है। जिससे नक्सली बौखला गए हैं। दो-तीन दिन पूर्व घात लगाकर जगुआर जवानों पर भी नक्सलियों ने हमला किया था। जिसमें 2 जवान शहीद हो गए थे। नक्सलियों को नेस्तनाबूद करने के लिए चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60 BN, 197 BN, 157 BN, 174 BN, 134 BN, 193 BN, 07 BN, 26 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।अब भी नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुस्को स्कूल साउथ पार्क में मना मजदूर दिवस, सहायक कर्मियों को किया गया सम्मानित

हजारीबाग में पत्रकार से मारपीट पर भड़का प्रेस क्लब जमशेदपुर,CM हेमंत सोरेन और DGP से कार्रवाई की मांग

लोको कॉलोनी मां पहाड़ी के धन लक्ष्मी रूप देखने व आशीर्वाद के लिए पहुंचे टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के जॉइंट जनरल सेक्रेटरी हरदीप सिंह सैनी

टाटा मोटर्स फ्रेम फैक्ट्री के कर्मचारी अजय कुमार को सेवानिवृत्त होने पर यूनियन एवं प्रबंधन ने दी विदाई

टाटा मोटर्स व्हीकल फैक्ट्री लाइन 3 में कार्यरत सत्य नारायण सिंह सेवानिवृत्त, यूनियन व प्रबंधन की ओर से भावभीनी विदाई

जेएसएसपी में अंग्रेजी कोरल रेसिटेशन, 250 छात्रों ने ग्लोबल वार्मिंग पर दी प्रस्तुति