July 26, 2026

रांची उत्पाद विभाग टीम को अवैध शराब के खिलाफ मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त…

image_editor_output_image-1126221035-1692507109562.jpg

रांची :- उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ शनिवार को बड़ी कार्रवाई की है. गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने रांची के तुपुदाना ओपी के वास्को नगर रोड न. 2 में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद किया है.

बता दें, सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई. इस मामले में कार्रवाई करते हुए उत्पाद विभाग की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उत्पाद विभाग ने भारी मात्रा में ब्रांडेड कंपनियों के बोतल, कॉर्क सहित कई सामान बरामद किया है. उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि महंगे और बड़े कंपनियों के बोतलों में नकली विदेशी शराब भरा जा रहे थे. छापेमारी के दौरान अवर निरीक्षक उत्पाद ललित सोरेन, पंकज कुमार के साथ बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात थे. इस मामले में आगे की जांच जारी है.

ख़बर को शेयर करें।