---Advertisement---

चाईबासा: सुरक्षाबलों ने तीन नक्सली बंकर किये ध्वस्त, 350 पीस डेटोनेटर बरामद

On: May 8, 2024 10:38 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

चाईबासा: लोकसभा चुनाव से पूर्व मंगलवार को चाईबासा पुलिस और सीआरपीएफ ने संयुक्त अभियान के दौरान टोंटो व गोईलकेरा के जंगलों से नक्सलियों के पास से विस्फोट का जखीरा बरामद किया है। साथ ही तीन नक्सल बंकर को भी ध्वस्त करने में सफलता पाई है।

सुरक्षा के दृष्टिकोण से बम निरोधक दस्ता की सहायता से सभी डेटोनेटर को विनिष्ट कर दिया गया है। साथ ही टोन्टो थानान्तर्गत वनग्राम रेरदाकोचा, दिरिबुरी तथा राजाबासा के समीप जंगली क्षेत्र से तीन नक्सल बंकर नष्ट किया गया है।

इस अभियान के दौरान 340 नॉन इलेक्ट्रिक डेटोनेटर , 10 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, तीन वॉकी-टॉकी सेट, एक पिस्टन रॉड (एसएलआर) के साथ रिकॉइल स्प्रिंग,एक गोला-बारूद पाउच (कोबरा पैटर्न), चार नक्सलियों की नोटबुक, एक पीएलजीए कपनी ट्रिल बुक, एक मार्कस लेनिन- मॉइजम बुक, 15 युद्ध कला युद्ध क्राफ्ट बुक, एक कानू चटर्जी की जीवनी, एक किंडल बुक रीडर, एक कलाई घड़ी, एक लेंस क्लीनर, तीन स्विच, एक वायर कटर, एक एफएम रेडियो, एक कैरी बैग और पॉलीथीन शीट, एक झारखंड वॉयस बुक, दो पेंसिल सेल, एक स्मॉल बैग, पांच एलईडी लाइट्स बरामद किया गया है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पश्चिमी सिंहभूम में 48 गौवंश को तस्करों के चंगुल से बचाया गया,ग्रामीणों,पुलिस व सामाजिक संगठनों के सहयोग से गौशाला भेजा

Shocking news Jharkhand: महिला ने चलती ट्रेन से दूधमुहें बच्चे को फेंका,मौत,दूसरे को यात्रियों ने बचाया

चाईबासा:नरेंद्र मोदी विकास मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद कुमार विद्यार्थी ने संगठन विस्तार एवं राष्ट्र निर्माण पर दिया जोर

चाईबासा: नक्सलियों और सुरक्षा बलों की मुठभेड़,एक नक्सली ढेर

चाईबासा:गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत भव्य संकीर्तन रैली सफलतापूर्वक संपन्न

चाईबासा: भाजपा नेता दुवारिका शर्मा ने ज्ञान चंद्र जैन कॉमर्स कॉलेज का किया ग्राउंड सर्वे,कई कमियां सामने आई