

रांची: प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा सोमवार और मंगलवार को विभिन्न ठिकानों पर छापामारी की गई इस छापामारी में तकरीबन 40 करोड रुपए कैश बरामद हुए हैं जिसमें सबसे ज्यादा ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल के नौकर जहांगीर आलम के तकरीबन 35 करोड़ 23 लाख रुपए बरामद होना सुर्खियों में बना हुआ है। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने संजीव लाल और जहांगीर आलम को गिरफ्तार कर लिया है। अब सूत्रों का कहना है कि ईडी के द्वारा मंत्री आलमगीर आलम को भी समन भेज कर इस मामले में पूछताछ की जा सकती है। इसी बीच खबर आ रही है कि बुधवार को दोपहर लगभग 2 बजे ED की टीम झारखंड मंत्रालय पहुंची है और वहां ग्रामीण विकास विभाग के कार्यलय में फाइलों को खंगाल रही है।
जानकारी के अनुसार मंत्री आलमगीर आलम के OSD संजीव लाल और उनके नौकर जहाँगीर आलम को ED हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसके बाद ही ED ने सीधे झारखंड मंत्रालय में छापेमारी की है। अब इस पूरे मामले में मंत्री आलमगीर आलम भी साफ़ तौर पर घिरते हुए नज़र आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार उन्हें भी ED बहुत जल्द समन जारी कर सकती है।
बता दें कि बीते 2 दिनों से राजधानी रांची में चली रही ED की रेड में बहुत कुछ खुलासा होने की संभावना है कई सफेदपोशों के गिरेबान तक प्रवर्तन निदेशालय के हाथ पहुंच सकते हैं।पहले तो झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम के OSD संजीव लाल के नौकर के घर से लगभग 40 करोड़ रूपए कैश बरामद हुए. अगले दिन रांची के 9 अन्य ठिकानों पर रेड चली।
जिसके कारण ब्यूरोक्रेट में भी खलबली मची हुई है।
जानकारी के अनुसार मंत्री आलमगीर आलम के OSD संजीव लाल और उनके नौकर जहाँगीर आलम को ED हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसके बाद ही ED ने सीधे झारखंड मंत्रालय में छापेमारी की है। अब इस पूरे मामले में मंत्री आलमगीर आलम भी साफ़ तौर पर घिरते हुए नज़र आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार उन्हें भी ED बहुत जल्द समन जारी कर सकती है।
संबंधित समाचार
Satish Sinha
September 7, 2026





