झारखंड

चैत्र पर्व व फूलखुंदी हर्षोल्लास के साथ संपन्न, 

ख़बर को शेयर करें

सिल्लीः– सिल्ली के लगाम गांव में  शनिवार को हर्षोल्लास के साथ चैत्र पर्व संपन्न हो गया। इसको लेकर  गांव के शिव मंदिर परिसर में मेले का आयोजन किया गया। जहां लोग रात भर छौ नृत्य तथा मेले का आनंद लिया। वही सुबह फूलखुंदी ( दहकते अंगारों में चलना) का आयोजन किया गया। व्रती सभी भोगता अहले  सुबह मंदिर के निकट तालाब में स्नान कर दहकते अंगारों पर चलकर एवं शिव जी का पूजा उपरांत प्रसाद ग्रहण कर व्रत तोड़ते हैं। वहीं उपवास की हुई महिलाएं भी इस आग पर चलती है।आस्था का अद्भुत प्रतीक है फूलखुंदी :-फूलखुंदी में भोगता नंगे पांव आग पर चलते हैं। लगभग 5 -7 फीट लंबा 2 फीट चौड़ा नाला बनाया जाता है ।इसे सूखी लकड़ियों से पाट दिया जाता है ।एवं आम के पत्तों से हवा करके उस नाले में अंगार तैयार किया जाता है। भोगता मंदिर के निकट तालाब से स्नान कर इस आग पर पूजा अर्चना कर अंगारे में गुजरकर व्रत पूर्ण करते हैं।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।