---Advertisement---

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आज कोडरमा दौरा, 443 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात

On: December 5, 2023 6:33 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

कोडरमा:- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज (5 दिसंबर) कोडरमा दौरे पर रहेंगे। वो यहां “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कोडरमा के लोगों को 443 करोड़ रूपए की योजनाओं की सौगात देंगे। उनके कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

मुख्यमंत्री आज दोपहर में हवाई मार्ग से गिरिडीह से कोडरमा पहुंचेंगे। बागीटांड़ में आयोजित “आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार” कार्यक्रम में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन यहां करोड़ों की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही लाभुकों के बीच करोड़ों की परिसंपत्तियों का भी वितरण करेंगे। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभाग के स्टॉल भी लगाए जा रहे हैं। जिसमें लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

कोडरमा के जेजे कॉलेज में हेलीपैड बनाया गया है। यहां पहुंचने के बाद सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे। बागीटांड़ स्टेडियम में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर भव्य तैयारी की गई है। दस हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। उनके कार्यक्रम को लेकर झामुमो कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। पारंपरिक तरीके से ढोल-नगाड़ों से उनका अभिनंदन किया जाएगा।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

क्रोमा की ‘गोल्डन डील्स’ का लाभ उठाएं, अक्षय तृतीया अपने घर को अपग्रेड करें: एसी और 55″ या उससे बड़े QLED टीवी पर पाएं 50% तक की भारी छूट

झारखंड पुलिस महकमे में भी तबादले की रेल चली,46 आईपीएस इधर उधर,नई पदस्थापनाओं का आदेश जारी

प्रदेश में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पूर्वी सिंहभूम के डीसी बने राजीव रंजन और कई अफसर इधर-उधर

RTI एक्टिविस्ट कृतिवास की पेयजल स्वच्छता मंत्रालय से राजनगर हेंसल लैंपस के पास जलापूर्ति ठप की शिकायत

और अब रामगढ़ ट्रेजरी में भी घोटाला,राज्य भर के कोषागारों में घोटाले की आशंका

विधायक पूर्णिमा साहू का डीसी को पत्र, गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव का आग्रह