इंदौर:- विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के पश्चात् पार्टी के समर्थकों और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। प्रचंड जीत के बाद भाजपा के समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा निकाले गए एक जुलूस में सम्मिलित लोगों के साथ मारपीट तथा उन पर घर की छत से खौलता पानी फेंकने की घटना सामने आई है। इस आरोप के बाद एक परिवार के चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
खजराना थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है कि पार्टी का विजयी जुलूस निकाला जा रहा था। इसी के चलते जब विजयी जुलूस 3 दिसंबर की रात वकील पठान नाम के व्यक्ति के घर के पास पहुंची, तो उसने जुलूस का विरोध करना आरम्भ कर दिया तथा विवाद करते हुए जुलूस में सम्मिलित लोगों से मारपीट और गाली-गलौज करने लगा। पुलिस के अफसर ने प्राथमिकी के हवाले से बताया कि पठान के बोलने पर उसकी पत्नी शबनम ने जुलूस में सम्मिलित लोगों पर घर की छत से कथित रूप से खौलता पानी फेंका।
वही इस मामले में कार्रवाई को लेकर पुलिस अफसर ने बताया कि “आरोपी वकील पठान, उसकी पत्नी शबनम और उनके दोनों बेटों शेरू और शकील के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 294 (गाली-गलौज), धारा 323 (मारपीट), धारा 324 (खतरनाक साधनों से जान-बूझकर चोट पहुंचाना) और 506 (धमकाना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।