---Advertisement---

मुखिया मुन्नी देवी ने 1950 लाभुकों के बीच मेडिकेटेड मच्छरदानी का किया वितरण,घर में साफ सफाई रखने को अपील

On: July 4, 2023 10:12 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

केतार (गढ़वा):– प्रखंड क्षेत्र के परतीकुश्वानी पंचायत सचिवालय के प्रांगण में मच्छरदानी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला मलेरिया पदाधिकारी के निर्देशानुसार परती, अमवाडीह, कुश्वानी एवं लोहराटांड़ी के 1950 लाभुकों के बीच मच्छरदानी का वितरण किया गया. मच्छरदानी वितरण के पूर्व स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य सहिया के माध्यम से मच्छरदानी लाभुकों का सर्वे कराया गया। पंचायत क्षेत्र के लिये स्वास्थ्य विभाग की ओर से 3600 मच्छरदानी वितरित किया जाना है. इस मौके पर मुखिया मुन्नी देवी ने लाभुकों से कहा कि बरसात के दिनों में मच्छरों का प्रकोप अधिक बढ़ जाता है। इसलिए अपने घर के आस-पास साफ सफाई रखें तथा सोते समय मच्छरदानी का उपयोग जरूर करें. इस मौके पर बीटीटी अनुज कुमार, धर्मजीत पासवान, एमपीडब्ल्यू मनोज पाठक, विद्यानंद प्रजापति, बृजमोहन राम, अमोद कुमार, वीरेंद्र मिश्र, विकास चंदेल, पंचायत समिति सदस्य गुड्डी देवी, राजेंद्र सिंह, वार्ड सदस्य रंजय कुमार यादव, बसंती देवी, नागेंद्र प्रजापति, संतोष कुमार, चमन साह, मनोहर उरांव, धीरेंद्र प्रजापति आदि उपस्थित थें.

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

एसआईआर प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध बनाने की आवश्यकता : राहुल बल

झारखंड सरकार की इंटर्नशिप योजना के तहत वीमेंस यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने बागबेड़ा के नवाचारों का किया अध्ययन

जेन-जी और छोटे शहरों के ग्राहकों ने बदली फूड कॉमर्स की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की फूड कैटेगरी 50 प्रतिशत बढ़ी

वर्ल्ड प्रीमियर में दिखी नई निसान टेक्टॉन की झलक: सबसे अलग पहचान के साथ नया रास्ता बनाने आ रही है नई एसयूवी

समाजसेवी स्व० केदार महतो को 18 वीं पुण्यतिथि पर जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम ने दी श्रद्धांजलि

मझिआंव पुलिस ने पशु क्रूरता व गोवंश संरक्षण अधिनियम के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा