---Advertisement---

रांची: खेलगांव में चौकीदार शारीरिक परीक्षा 24 से

On: May 21, 2025 4:53 PM
---Advertisement---

रांची: रांची जिला में चौकीदार भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में योग्य पाये गये अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच व दौड़ परीक्षा बिरसा मुण्डा एथेलेटिक्स स्टेडियम, खेलगांव, रांची में आयोजित होगी। शारीरिक जांच परीक्षा के लिए क्रमांकवार समय सारणी शारीरिक जांच परीक्षा के लिए क्रमांकवार समय सारणी https://ranchi.nic.in/ पर अपलोड कर दिया गया है। साथ ही शारीरिक जांच परीक्षा के लिए योग्य अभ्यर्थी https://ranchi.nic.in/ से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

तीन दिन होगी शारीरिक जांच परीक्षा

लिखित परीक्षा में योग्य पाये गये अभ्यर्थियों की शारीरिक जांच व दौड़ परीक्षा बिरसा मुण्डा एथेलेटिक्स स्टेडियम, खेलगांव में तीन दिन होगी। 24.05.2025, 25.05.2025 और 26.05.2025 को सुबह 05ः30 बजे से शारीरिक परीक्षा शुरु होगी। रिपोर्टिंग का समय सुबह 05ः00 बजे और रजिस्ट्रेशन का समय सुबह 05ः15 बजे हैै। योग्य अभ्यर्थियों की सूची और समय सारणी https://ranchi.nic.in/ पर अपलोड कर दी गयी है।

ऐसे डाउनलोड करें अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड

शारीरिक जांच परीक्षा के लिए योग्य अभ्यर्थी https://ranchi.nic.in/ पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं या सीधे लिंक https://admitcards.iroams.com/ranchiadmitcards/index.php पर क्लिक कर भी प्रवेश पत्र डाउनलोड किया जा सकता है। रोल नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा डालकर अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

शारीरिक जांच व दौड़ में भाग लेनेवाले अभ्यर्थी दूर-दराज प्रखण्डों से आयेंगे, यदि अभ्यर्थी अपनी शारीरिक जांच परीक्षा की तिथि से एक दिन पूर्व रात्रि में खेलगांव परिसर में आवासन करना चाहें तो उनके लिए जिला प्रशाासन द्वारा निःशुल्क रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गयी है, अभ्यर्थियों को भोजनादि की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now