---Advertisement---

शहर बढ़ा,वाहन बढ़े,जिम्मेदारी भी बढ़ी; अब पार्किंग के नाम पर सिर्फ चालान नहीं चलेगा : सौरभ विष्णु

On: June 18, 2026 2:57 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:जन विकास मंच के प्रमुख एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सौरभ विष्णु ने जमशेदपुर में बढ़ती पार्किंग समस्या, जाम और पुरानी यातायात व्यवस्था को लेकर टाटा स्टील और जिला प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि शहर का विस्तार हो रहा है, लेकिन जनता से जुड़ी सुविधाएं अभी भी पुराने ढांचे में चल रही हैं।

सौरभ विष्णु ने कहा कि टाटा स्टील लगातार अपने उद्योग और कंपनी का विस्तार कर रही है। वहीं जिला प्रशासन ने भी समय के साथ अपनी व्यवस्थाओं को बदला है। पुराना डीसी कार्यालय छोड़कर नया कार्यालय बनाया गया, पुराने एसपी कार्यालय की जगह नया एसपी कार्यालय तैयार किया गया और पुलिस व्यवस्था का भी विस्तार हुआ। जब प्रशासनिक और औद्योगिक व्यवस्था समय के अनुसार आधुनिक हो सकती है, तो फिर आम जनता के लिए पार्किंग और ट्रैफिक व्यवस्था को नई जरूरतों के अनुसार क्यों नहीं बदला जा रहा है।

जमशेदपुर में वाहनों की संख्या बढ़ना जनता की गलती नहीं है। पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग मजबूरी में सड़क किनारे वाहन खड़े करते हैं और फिर चालान की कार्रवाई झेलते हैं। केवल चालान काटने से समस्या का समाधान नहीं होगा, बल्कि स्थायी व्यवस्था बनानी होगी।

उन्होंने कहा कि टाटा स्टील जिस तरह कंपनी के विकास और विस्तार में अपनी भूमिका निभा रही है टाटा स्टील ने अपने वेंडर कर्मचारियों के लिए न्यू बारी मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की है, उसी तरह शहरवासियों के लिए भी आधुनिक पार्किंग व्यवस्था विकसित करने में सहयोग करना चाहिए। बढ़ते जमशेदपुर के लिए मल्टीलेवल पार्किंग, व्यवस्थित वाहन स्टैंड और बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन समय की मांग है।

मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण की मांग

विष्णु ने मांग कि जहां-जहां पार्किंग के लिए जमीन चिन्हित है, वहां जल्द से जल्द मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण कराया जाए। प्रमुख बाजारों, चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में स्थायी ट्रैफिक व्यवस्था लागू हो और अवैध पार्किंग रोकने के लिए नियमित निगरानी की जाए। विकास सिर्फ बड़े भवन, कार्यालय और उद्योगों के विस्तार से नहीं होता, बल्कि जब आम नागरिकों को बेहतर सुविधा, आसान यातायात और व्यवस्थित शहर मिलता है, तभी विकास का वास्तविक उद्देश्य पूरा होता है। टाटा स्टील और प्रशासन को मिलकर जमशेदपुर की पुरानी व्यवस्था को आधुनिक व्यवस्था में बदलना होगा, ताकि शहरवासियों को रोज-रोज के जाम और पार्किंग की समस्या से स्थायी राहत मिल सके।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

दशमेश नवजवान सभा की 1969 से लगातार जारी है छबील सेवा,गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर बांटा चना-शरबत

कीताडीह ग्राम सभा प्रांगण में जंगल टाइगर फुटबॉल अकादमी कीताडीह के खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल सामग्री का वितरण

मुहर्रम को लेकर सीतारामडेरा थाना शांति समिति की बैठक संपन्न,मुहर्रम आपसी भाई चारे शांति सद्भाव से मनाने की अपील

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा की प्रेसवार्ता, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को बताया ऐतिहासिक

रांची:आरएसएस ऑफिस पर पेट्रोल बम से हमला,मचा हड़कंप, देखें सीसीटीवी फुटेज

वीर शहीद गणेश हांसदा के छठवें शहादत दिवस पर शहीद ग्राम कोसाफलिया में ग्रामीणों और बच्चों ने वीर सपूत को किया नमन