---Advertisement---

दशमेश नवजवान सभा की 1969 से लगातार जारी है छबील सेवा,गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर बांटा चना-शरबत

On: June 18, 2026 3:01 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:दशमेश नवजवान सभा द्वारा साल 1969 से चली आ रही अपनी ऐतिहासिक और अनवरत परंपरा को कायम रखते हुए इस वर्ष भी सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज के पावन शहादत दिवस (शहीदी दिवस) के मौके पर सभा द्वारा गोलमुरी स्थित हिंदुस्तान मित्र मंडल स्कूल के समीप भव्य छबील लगाई गई। इस दौरान भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों और स्थानीय लोगों के बीच बड़े पैमाने पर ठंडे शरबत और चने का वितरण किया गया।
### अरदास के साथ हुई कार्यक्रम की शुरुआत
आयोजन की शुरुआत बेहद भक्तिमय माहौल में हुई। कार्यक्रम में सबसे पहले दशमेश नवजवान सभा के सेवादारों और उपस्थित संगत द्वारा श्री गुरु अर्जन देव जी के चरणों में अरदास की गई। अरदास के उपरांत ही सेवा और वितरण कार्य का विधिवत शुभारंभ हुआ।
1969 से अनवरत जारी है सेवा का यह सफर
सड़क से गुजरने वाले हर राहगीर, वाहन चालक और स्थानीय निवासियों को सेवादारों ने बड़े ही प्रेम और आदर के साथ रोककर चना और ठंडा शरबत ग्रहण कराया। दशमेश नवजवान सभा के सदस्यों ने बताया कि संस्था साल 1969 से लगातार हर वर्ष गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर इस छबील का आयोजन करती आ रही है। गुरु जी की महान शहादत और उनकी ‘सेवा तथा सिमरन’ की सीख को समर्पित यह परंपरा आज भी पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ निभाई जा रही है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित लोग
इस सेवा भाव से भरे मौके पर समाज और संस्था से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और सेवा में अपना योगदान दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजय खान गुरमुख सिंह मुखे कश्मीर सिंह परमजीत सिंह कुलदीप सिंह राजेंदर सिंह तरसिक्का मनजीत सिंह गिल
कमलजीत सिंह बलजीत सिंह प्रताप सिंह हरजिंदर सिंह आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

शहर बढ़ा,वाहन बढ़े,जिम्मेदारी भी बढ़ी; अब पार्किंग के नाम पर सिर्फ चालान नहीं चलेगा : सौरभ विष्णु

कीताडीह ग्राम सभा प्रांगण में जंगल टाइगर फुटबॉल अकादमी कीताडीह के खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल सामग्री का वितरण

मुहर्रम को लेकर सीतारामडेरा थाना शांति समिति की बैठक संपन्न,मुहर्रम आपसी भाई चारे शांति सद्भाव से मनाने की अपील

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा की प्रेसवार्ता, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को बताया ऐतिहासिक

रांची:आरएसएस ऑफिस पर पेट्रोल बम से हमला,मचा हड़कंप, देखें सीसीटीवी फुटेज

वीर शहीद गणेश हांसदा के छठवें शहादत दिवस पर शहीद ग्राम कोसाफलिया में ग्रामीणों और बच्चों ने वीर सपूत को किया नमन