---Advertisement---

सीएम हेमंत ने शहीद के परिवार को सहायता का दिया आश्वासन

On: July 30, 2024 8:35 AM
---Advertisement---

इटकी: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इटकी के कुंदी निवासी आइटीबीपी की 48वीं बटालियन के शहीद प्रकाश कुमार गोप के परिवार को सहायता का आश्वासन दिया है।

शहीद के दोनों बच्चे तनिष्क राज (आठ) और रिशु राज (चार) की पढ़ाई निर्बाध रूप से हो, इसके लिए सरकारी स्तर पर सहायता का आश्वासन दिया। सोमवार विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने शहीद की पत्नी बेबी कुमारी एवं उनके बच्चों के साथ हेमंत सोरेन से विधानसभा कक्ष में उनसे मुलाकात की. मौके पर पूर्व मंत्री बंधु तिर्की थे। ज्ञात हो कि के कुंदी गांव निवासी और भारत- तिब्बत सीमा पुलिस की 48वीं बटालियन में कार्यरत प्रकाश गोप गत वर्ष 19 अगस्त 2023 को देश की रक्षा करते हुए सरहद पर शहीद हो गये थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें