---Advertisement---

नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें सीएम हेमंत : भाजपा

On: December 7, 2025 10:35 PM
---Advertisement---

गढ़वा: भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने झामुमो सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि झारखंड के इतिहास में हेमंत सोरेन पहले ऐसे मुख्यमंत्री बने हैं, जिनके कार्यकाल में किसी विभाग के पास पर्याप्त फंड नहीं है। उनके अनुसार, स्कूलों के बच्चों को स्वेटर नहीं मिले और गरीब बुजुर्गों के बीच कंबल का वितरण भी अब तक नहीं हो पाया है।

उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों का वेतन भी समय पर नहीं मिल रहा है और ठेकेदारों का बकाया भुगतान अटका हुआ है। अधिकारी और पदाधिकारी फंड की कमी को लेकर बार-बार सरकार की आलोचना कर रहे हैं। चौबे ने कहा कि व्यवसायी, कर्मचारी और गरीब – सभी त्राहिमाम कर रहे हैं, और वृद्धा, विधवा तथा विकलांगों की पेंशन भी नहीं मिल रही।

रितेश चौबे ने आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे हेमंत सरकार के मंत्री खुले तौर पर मान रहे हैं कि सरकार के पास पैसा नहीं है, जिससे जनता की चिंता कोई नहीं कर रहा। स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी व्यवस्थाएं चौपट हो चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार में मंत्री और मुख्यमंत्री अपनी व्यक्तिगत रुचियों में लगे हुए हैं, जबकि जनता को पूरी तरह उपेक्षित किया गया है। चौबे ने मुख्यमंत्री से नैतिकता के आधार पर तत्काल इस्तीफा देने की मांग की और चेतावनी दी कि अगर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो भाजपा सड़क से लेकर सदन तक जनता के साथ आंदोलन करने को बाध्य होगी।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

अमित कुमार बने मझिआंव के 37वें थाना प्रभारी, बोले— ‘जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान ही पहली प्राथमिकता’

गढ़वा:बकरीद पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को प्रशासन प्रतिबद्ध : उपायुक्त

गढ़वा एसडीएम का होटल-रेस्टोरेंट में औचक निरीक्षण, घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई

देशव्यापी बंदी का असर: मझिआंव सहित गढ़वा जिले में दवा दुकानें रहीं पूरी तरह बंद, मरीज रहे परेशान

गढ़वा:अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसो० का ऐलान,मेडिकल सेवाएं नियमित रहेगी जारी

रमना-डंडई मुख्य सड़क के दिन बहुरेंगे, विधायक अनंत प्रताप देव ने किया 13.462 किमी सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास