---Advertisement---

ईडी समन अवहेलना मामले में सीएम हेमंत सोरेन की MP-MLA कोर्ट में पेशी, 7-7 हजार रुपए का भरा बेल बॉन्ड

On: December 6, 2025 3:45 PM
---Advertisement---

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को ईडी समन अवहेलना प्रकरण में रांची सिविल कोर्ट स्थित विशेष एमपी-एमएलए अदालत में उपस्थित हुए। हाईकोर्ट के आदेश के बाद सीएम सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदालत पहुंचे, जहां न्यायाधीश सार्थक शर्मा की अदालत में उन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

सीएम ने भरे दो बेल बॉन्ड

अदालत में पेशी के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 7-7 हजार रुपये के दो जमानती बांड भी दाखिल किए। न्यायिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद वह सीधे अपने आवास के लिए रवाना हो गए। इस दौरान अदालत परिसर में भारी व्यवस्था देखने को मिली। उनके साथ महाधिवक्ता राजीव रंजन सहित कई वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद थे।

अब हर सुनवाई में पेशी नहीं होगी अनिवार्य

मुख्यमंत्री की ओर से पक्ष रख रहे अधिवक्ता प्रदीप चंद्रा ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार आगे की प्रक्रियाओं में सोरेन को व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित रहने की आवश्यकता नहीं होगी। उनके मुताबिक, इस मामले की अगली सुनवाई 12 दिसंबर को निर्धारित की गई है, जहां सीएम की जगह अधिवक्ता उपस्थित होकर पक्ष रख सकेंगे।

हाईकोर्ट ने दी थी बड़ी राहत

गौरतलब है कि 3 दिसंबर को झारखंड हाईकोर्ट ने हेमंत सोरेन को बड़ी राहत देते हुए केवल 6 दिसंबर की सुनवाई में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया था। अदालत ने ट्रायल के दौरान व्यक्तिगत पेशी की बाध्यता हटा दी थी। साथ ही यह भी स्पष्ट किया था कि यदि ट्रायल कोर्ट किसी विशेष परिस्थिति में उपस्थिति चाहे, तो सीएम को व्यक्तिगत रूप से या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपलब्ध होना होगा।

क्या है मामला?

यह मामला ईडी द्वारा 19 फरवरी 2024 को दर्ज एफआईआर से जुड़ा है, जिसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर आठ बार समन की अवहेलना करने का आरोप लगाया गया है। इसी शिकायत के आधार पर एमपी-एमएलए कोर्ट में सुनवाई शुरू हुई है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड राज्यसभा चुनाव में नया बवाल! कांग्रेस का विधानसभा घेराव, परिमल नाथवाणी के नामांकन पर उठे बड़े सवाल

झारखंड की राजधानी में शर्मनाक वारदात, घर में अकेली युवती को अगवा कर गैंगरेप!मची सनसनी

एसआईपी में निवेश तो बढ़ा, पर रजिस्ट्रेशन के रुझान जता रहे निवेशकों की सतर्कता

झारखंड राज्यसभा चुनाव: दो सीटों पर सियासी संग्राम तेज, सत्ता पक्ष-विपक्ष में जोरदार शक्ति परीक्षण

रांची:इलाज के दौरान सचिवालय महिला कर्मी की मौत,सेंटेविटा अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, लाश के साथ विधानसभा में बैठे कर्मी

प्रदेश में बकरीद शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए डीजीपी तदाशा मिश्रा ने तमाम अफसरों के साथ की बैठक,बोली!