July 26, 2026

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम हेमंत सोरेन

Picsart_24-07-15_14-09-43-001.jpg

नई दिल्ली: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह औपचारिक भेंट दिल्ली स्थित पीएम आवास पर हुई। सीएम हेमंत सोरेन ने इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट बताया है। उन्होंने X पर लिखा- “माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से शिष्टाचार मुलाकात हुई।” हालांकि दोनों नेताओं की मुलाकात अब चर्चा का विषय बन गई है।

सीएम हेमंत सोरेन आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मिलने वाले हैं। इसके पहले उन्होंने शनिवार को कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और उसके बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की थी। इन मुलाकातों के दौरान उनकी पत्नी और झामुमो की विधायक कल्पना सोरेन भी साथ रहीं। हेमंत सोरेन शनिवार से ही झारखंड से बाहर हैं। उन्होंने रविवार को वाराणसी में बाबा विश्वनाथ मंदिर और विंध्याचल में मां विंध्यवासिनी की पूजा-अर्चना की थी।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed